{"_id":"59f8b8814f1c1bb6678b8908","slug":"lpg-cylinder-price-hiked","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को महंगाई का तगड़ा झटका, घरेलू सिलेंडर के दाम 93.50 रुपये बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को महंगाई का तगड़ा झटका, घरेलू सिलेंडर के दाम 93.50 रुपये बढ़े
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
demo pic
तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को झटका देते हुए एलपीजी के दाम बढ़ा दिए हैं। सब्सिडी वाला सिलेंडर (14.2 किग्रा) 93.50 रुपये तो 19 किग्रा वाला व्यावसायिक सिलेंडर 146.50 रुपये महंगा हो गया है।
विज्ञापन
एक नवंबर से घरेलू सिलेंडर 682.50 की जगह अब 776 रुपया में मिलेगा। इससे खाते में सब्सिडी की रकम बढ़कर 280.12 रुपये हो जाएगी।
वहीं, व्यावसायिक सिलेंडर 1225.50 की जगह 1372 रुपये में मिलेगा। 5 किग्रा वाले सिलेंडर की कीमत अब 282.50 रुपये होगी।