{"_id":"5f41b3518ebc3e410368447b","slug":"lowest-corona-infected-per-million-population-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंकड़ों की जुबानीः यूपी में प्रति दस लाख जनसंख्या पर सबसे कम कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंकड़ों की जुबानीः यूपी में प्रति दस लाख जनसंख्या पर सबसे कम कोरोना संक्रमित
Sun, 23 Aug 2020 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 23 Aug 2020 05:37 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश प्रति दस लाख जनसंख्या पर कोराना संक्रमण और मरीजों की मृत्यु के मामले में देश व अन्य राज्यों से बेहतर है। रोजाना एक लाख से अधिक टेस्ट करने के बावजूद प्रदेश में संक्रमण दर अन्य बड़े राज्यों से कम है। यही नहीं, देश में कोविड-19 नमूनों की जांच भी सर्वाधिक यूपी में हुई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कोविड संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर 1.6 प्रतिशत है, जो देश के औसत 1.9 प्रतिशत से कम है। अन्य बड़े राज्यों के मुकाबले भी यूपी में कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर काफी कम है। हालांकि आंध्र प्रदेश में मृत्यु दर 0.9 यूपी से कम है। जबकि महाराष्ट्र यह दर 3.3 प्रतिशत, दिल्ली 2.7, तमिलनाडु व कर्नाटक की 1.7 प्रतिशत है। वहीं यूपी में रोजाना एक लाख जांच की जा रही है। इसके बावजूद यहां की पॉजिटिविटी रेट 4.1 प्रतिशत है। जबकि महाराष्ट्र की 18.8 प्रतिशत, दिल्ली 11.5, कर्नाटक 11.4, आंध्र प्रदेश 10.5 और तमिलनाडु का केस पॉजिटिविटी रेट 9.1 प्रतिशत है।
विज्ञापन
यूपी में प्रति 10 लाख सिर्फ 744 कोरोना पॉजिटिव
यूपी में कोरोना संक्रमण से बचाव, नियंत्रण, इलाज की सुविधाओं का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि यहां प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर मिलने वाले मरीजों की संख्या सिर्फ 744 है। जबकि दिल्ली में 7880, आंध्र प्रदेश 6051, महाराष्ट्र 5146, तमिलनाडु 4696, कर्नाटक की 3793 है। प्रति 10 लाख जनसंख्या पर यूपी में 12 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो रही है। जबकि दिल्ली में 214, महाराष्ट्र में 172, तमिलनाडु में 81, कर्नाटक में 66, आंध्र प्रदेश में 56 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
ब्राजील से ज्यादा जनसंख्या, पर यूपी में प्रबंधन बेहतर
यूपी की जनसंख्या 23.78 करोड़ और ब्राजील की आबादी 21 करोड़ है। ब्राजील में अब कुल 34.60 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1.11 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि यूपी में कोरोना को लेकर बेहतर प्रबंधन होने से यहां अभी तक 1.72 लाख लोग संक्रमित मिले हैं और महज 2867 मरीजों की मौत हुई है।
आंकड़ों में यूपी पर एक नजर
प्रदेश जनसंख्या पॉजिटिव एक्टिव उपचारित मृत्यु
यूपी 23.78 1,72,334 48,511 1,21,090 2,733
महाराष्ट्र 12.31 6,28,642 1,60,413 4,64,881 21,033
तमिलनाडु 7.78 3,55,449 53,155 2,96,171 6,123
कर्नाटक 6.75 2,49,590 81,097 1,64,150 4,327
आंध्र प्रदेश 5.39 3,16,003 86,725 2,26,372 2,906
दिल्ली 1.8 1,56,139 11,137 1,40,767 4,235
देश 135.26 28,35,822 6,85,760 20,96,068 53,994
अन्य देशों के मुकाबले यूपी की स्थिति
देश जनसंख्या पॉजिटिव एक्टिव उपचारित मृत्यु टेस्ट
यूपी 23.78 1,72,334 48511 1,21,090 2,733 41.84
अमेरिका 32.72 57,00,931 24,62,263 30,62,231 1,76,337 7.31
ब्राजील 20.95 35,60,413 7,33,970 6,15,254 1,11,189 1.37
रूस 14.45 9,37,321 1,71,909 7,49,423 15,989 3.32
(नोट- जनसंख्या करोड़ में और टेस्ट लाख में )