{"_id":"99809b177aa28b266117a49fe9996f90","slug":"low-quality-food-in-spencer-and-vishal-megamart","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेंसर व विशाल मेगा मार्ट में बिक रहे घटिया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेंसर व विशाल मेगा मार्ट में बिक रहे घटिया सामान
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 15 Feb 2014 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनीर, नमकीन मिक्सचर व रायता बूंदी के सैंपल लैब टेस्टिंग सब स्टैंडर्ड पाए गए। ये नमूने स्पेंसर व विशाल रिटेल स्टोर्स से लिए गए थे।
विज्ञापन
एफएसडीए द्वारा बीते वर्ष सितंबर से नवंबर के दौरान मिलावटखोरी की जांच के लिए चले अभियान में पचास से अधिक खाद्य सामग्री के नमूने जनविश्लेषण प्रयोगशाला भेजा गया था।
करीब ढाई माह बाद इनमें से 34 नमूनों की आई लैब टेस्टिंग रिपोर्ट में 22 को ठीक और 12 को फेल (निगेटिव) बताया गया है।
लैब ने मिल्ककेक, ब्रांडेड देसी घी, सरसों तेल, मावा, पनीर, नमकीन मिक्सचर, रायता बूंदी व दही के नमूनों को जांच की जो मानकों पर खरे नहीं उतरे। यह जानकारी शुक्रवार को एफएसडीए की जिला इकाई के नामित प्रभारी व सिटी मजिस्ट्रेट पीपी पाल ने दी।
विज्ञापन
अब दर्ज कराएंगे मुकदमा
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि एक्ट में उल्लेखित प्रावधानों के तहत लैब रिपोर्ट में निगेटिव निकले नमूनों से जुड़ी दुकानों व प्रतिष्ठानों के संचालकों को अब नोटिस देते हुए संबंधित एडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
रिपोर्ट में स्पेंसर रिटेल स्टोर्स आशियाना से सीज किया गया पनीर का नमूना जांच में सबस्टैंडर्ड मिला।
वहीं, नमकीन पैक मिक्सचर में पैकेजिंग एक्ट के मानकों की अनदेखी मिली। आशियाना इलाके में ही संचालित विशाल मेगामार्ट स्टोर में बिक रही किचन चॉइस रायता बूंदी के नमूने में वायलेशन ऑफ रेग्युलेशन मिला।