फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lottery of PM aawas is on 9 faburary

प्रधानमंत्री आवास की लॉटरी नौ फरवरी से, एलडीए अपने बनाए फ्लैटों के लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में करेगा लॉटरी

Mon, 25 Jan 2021 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Lottery of PM aawas is on 9 faburary
एलडीए अपने बनाए प्रधानमंत्री आवासों के आवंटन के लिए लॉटरी नौ फरवरी से शुरू करेगा। सूडा से आवेदकों के सत्यापन के बाद अब आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। वीसी अभिषेक प्रकाश के आदेश पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चार दिन तक लॉटरी चलेगी। इसका लाइव प्रसारण भी एलडीए के यू-ट्यूब चैनल और ऑनलाइन पोर्टल पर होगा।
विज्ञापन

सचिव पवन गंगवार ने बताया कि 20 जुलाई से 31 अक्तूबर के बीच एलडीए ने करीब 4500 प्रधानमंत्री आवासों के लिए पंजीकरण खोले थे। इनके लिए आवेदन करने वालों का सत्यापन सूडा से कराया गया। सत्यापन में सफल रहे आवेदकों के बीच अब लॉटरी कराई जा रही है। नौ व 10 फरवरी को बसंतकुंज योजना के प्रधानमंत्री आवासों की लॉटरी होगी। वहीं शारदानगर विस्तार योजना के फ्लैटों के लिए 11 व 12 फरवरी की तारीख निश्चित की गई है। यह लॉटरी जुपिटर हॉल में रखी गई है। आवेदक भी इस लॉटरी में भाग ले सकते हैं। एलडीए के अधिकारियों की मौजूदगी में आवेदकों से ही लॉटरी की पर्ची निकलवाई जाएगी। लॉटरी के बाद आवेदकों की अंतिम सूची एलडीए वेबसाइट पर जारी कर देगा। एलडीए आवेदकों की एक प्रतीक्षा सूची भी बनाएगा, जिससे रिफंड या निरस्तीकरण के बाद ये आवास प्रतीक्षा सूची के आवेदकों को आवंटित किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed