{"_id":"5c3732a6bdec22738d0b4a6e","slug":"lottery-for-haz-yatra-to-be-issued-on-14-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रियों के चयन के लिए लॉटरी 14 जनवरी को, 30,237 सीटों का दिया गया कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रियों के चयन के लिए लॉटरी 14 जनवरी को, 30,237 सीटों का दिया गया कोटा
Thu, 10 Jan 2019 05:25 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 10 Jan 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश से हज पर जाने वाले यात्रियों के चयन की तिथि को लेकर असमंजस खत्म हो गया है। राज्य हज कमेटी ने शासन से मंजूरी मिलने के बाद लॉटरी की तिथि 14 जनवरी तय की है।
विज्ञापन
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस बार सूबे को 30,237 सीटों का हज कोटा दिया है। यह बीते साल से 386 सीटें ज्यादा हैं। वहीं इस बार प्रदेश से हज पर जाने के लिए मात्र 35 हजार आजमीन ने आवेदन किया है। इनके चयन के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने लॉटरी की तिथि 11 जनवरी तय की थी।
विज्ञापन
राज्य हज कमेटी ने लाटरी की तय तिथि से शासन को पत्र भेजकर अवगत कराया था, लेकिन इस पर शासन की मुहर न लगने की वजह से हज कमेटी असमंजस में थी। बुधवार देर शाम राज्य हज कमेटी के सहायक सचिव जावेद अहमद ने बताया कि शासन ने हज यात्रियों के चयन के लिए 14 जनवरी को लॉटरी की तिथि पर मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
हज हाउस में दोपहर 12 बजे से लॉटरी का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, हज राज्य मंत्री मोहसिन रजा के अलावा हज कमेटी के सचिव विनीत श्रीवास्तव मौजूद रहेंगे। लॉटरी में 27 हजार 827 आजमीन-ए-हज का चयन होगा। आरक्षित श्रेणी वाले 2500 आवेदकों का चयन पहले ही हो चुका है।