फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lord Jesus born at midnight Governor and Chief Minister congratulated Christmas festival

Christmas 2022: आधी रात को जन्मे प्रभु यीशु, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी क्रिसमस पर्व की बधाई

Sun, 25 Dec 2022 01:20 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 25 Dec 2022 01:20 AM IST
सार

राज्यपाल ने कहा है कि प्रभु यीशु ने असहाय और पीड़ित मानवता को प्रेम, करुणा और दृढ़ संकल्प शक्ति का जो संदेश दिया था, वह समाज के लिए सदैव स्मरणीय है। वहीं मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि यह पर्व जरूरतमंदों की मदद करने तथा मिलजुलकर खुशियां बांटने का संदेश देता है।

विज्ञापन
Lord Jesus born at midnight Governor and Chief Minister congratulated Christmas festival
लखनऊ में कैथ्रेडल चर्च में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रात 12 बजते ही प्रदेश भर में प्रभु यीशु के जन्म के साथ क्रिसमस की खुशियां मनाई गईं। गिरजाघरों में विश्व शांति के लिए प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। इसी क्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने क्रिसमस पर्व के मौके पर प्रदेशवासियों, खासकर ईसाई समुदाय को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की है। राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण के तहत सावधानियां बरतते हुए पर्व मनाने की अपील की है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा है कि प्रभु यीशु ने असहाय और पीड़ित मानवता को प्रेम, करुणा और दृढ़ संकल्प शक्ति का जो संदेश दिया था, वह समाज के लिए सदैव स्मरणीय है। उनकी शिक्षाएं सभ्य समाज के निर्माण को दिशा प्रदान करती हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि यह पर्व जरूरतमंदों की मदद करने तथा मिलजुलकर खुशियां बांटने का संदेश देता है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने भी प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की है। विधानसभा अध्यक्ष ने पं. मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती पर उन्हें नमन किया है।

विज्ञापन

शनिवार को खरीदारी के लिए बाजार रहे गुलजार
क्रिसमस डे को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल है। केक व सजावट का सामान खरीदने के लिए शनिवार को बाजारों में भीड़भाड़ रही। चर्चों को रंगबिरंगी बिजली की झालर व गुब्बारों से सजाया गया है। कई स्कूलों व घरों में आकर्षक तरीके से क्रिसमस ट्री सजाया गया है। प्रभु यीशु का जन्मदिवस रविवार को है। प्रभु यीशु के जन्मदिन पर आज गिरजाघर में सुबह-शाम प्रार्थना सभा की जाएगी। इसमें विश्व शांति की कामना की जाएगी। इसके बाद गरीबों व जरूरतमंदों को उपहार के तौर पर कंबल व ऊनी कपड़े बांटे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed