फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loot of 90 thousand with farmer

टप्पेबाजों ने किसान को थमाई पांच लाख की गड्डी में थमाई रद्दी और पार कर दिए 90 हजार

Thu, 22 Apr 2021 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
loot of 90 thousand with farmer
लखनऊ। सरोजनीनगर में बंथरा इलाके में मंगलवार को अपने खाते से रकम निकालने बैंक पहुंचे एक किसान को झांसा देकर दो टप्पेबाजों ने उसकी 90 हजार रुपये की रकम पार कर दी। काफी देर बाद किसान को जब खुद के साथ धोखाधड़ी होने की भनक लगी, तो उसने सूचना पुलिस को दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर टप्पेबाजों का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

बंथरा के किशुनपुर कौड़िया गांव निवासी किसान रामसरन का बचत खाता बंथरा कस्बा स्थित ओरिएंटल बैंक में है। रामसरन के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपने खाते से 90 हजार रुपये निकालकर बैंक से बाहर निकले तो वहां पर अचानक दो युवक मिल गए। दोनों ने रामसरन के पैर छूकर उन्हें प्रणाम किया, तो रामसरन उन्हें अपना परिचित समझ बैठे। पैर छूने के बाद दोनों ने रामसरन से बातचीत कर उसके पास मौजूद रकम की जानकारी ले ली और बाद में उन्होंने रामसरन से बताया कि पास में ही उन्होंने जमीन खरीदी है। जिसके बयाने के तौर पर 90 हजार रुपये किसान को देने हैं। टप्पेबाजों ने रामसरन को बताया कि उनके पास अधिक रकम है और यह रकम देखकर किसान उनसे ज्यादा पैसे मांगने लगेगा। इसलिए 5 लाख रुपये की गड्डी बताते हुए टप्पेबाजों ने वह गड्डी रामसरन को पकड़ा दी और उनसे यह बात कहते हुए 90 हजार रुपये ले लिए कि अभी किसान को रकम देने के बाद लौटकर उसी पांच लाख रुपये की गड्डी में से रामसरन के 90 हजार रुपये वापस कर देंगे।
विज्ञापन

यह कहकर दोनों युवक एक टेंपो में सवार हुए और वहां से चले गए। उधर रामसरन बैंक के बाहर बैठकर दोनों युवकों का काफी देर तक इंतजार करते रहे, लेकिन काफी देर बाद भी दोनों युवक लौट कर नहीं आए। बाद में रामसरन ने युवकों द्वारा दी गई नोटों की गड्डी खोलकर देखी, तो उसमें दोनों तरफ सिर्फ पांच ही 500-500 के नोट लगे हुए थे। और गड्डी के अंदर सारे रद्दी कागज लगे हुए थे। यह देखते ही रामसरन के होश उड़ गए। उन्होंने आनन-फानन सूचना पुलिस को दी। फिलहाल बंथरा पुलिस देर रात रिपोर्ट दर्ज कर युवकों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed