{"_id":"624ca782250ccd176e429ba5","slug":"loot-lucknow-news-lko6247668108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ बदमाश पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से फ्रिज लदा ट्रक लूट ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ बदमाश पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से फ्रिज लदा ट्रक लूट ले गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गोसाईंगंज में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार रात बेखौफ बदमाश चालक को बंधक बनाकर फ्रिज लदा ट्रक लूट ले गए। बदमाश, चालक को रायबरेली के शिवगढ़ क्षेत्र में फेंककर भाग गए। पीड़ित ने रायबरेली पुलिस को सूचना दी जिस पर रायबरेली पुलिस पीड़ित को लेकर लोनीकटरा पहुंची। जहां से उसे टरकाकर गोसाईंगंज थाने भेज दिया गया। गोसाईंगंज पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
डीसीपी दक्षिणी गोपाल चौधरी के मुताबिक, रायबरेली के खीरो का निवासी राजेश कुमार (26) ट्रक चालक है। सोमवार देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते लखनऊ से फ्रिज लादकर वह आजमगढ़ जा रहा था। पीड़ित चालक राजेश ने पुलिस को बताया कि रात करीब ढाई बजे महुरा खुर्द के पास स्थित टोल प्लाजा पार करने के बीस मिनट बाद आगे चलकर एक्सप्रेस वे पर ही ट्रक खड़ाकर उसी में सो गया। कुछ देर बाद तीन-चार अज्ञात बदमाश् आए और ट्रक का दरवाजा खुलवाने लगे। इसी बीच दूसरी तरफ से हाथ डालकर ट्रक का दरवाजा खोलकर दो लोग अंदर घुसे और उसे पीटने लगे। उसका मोबाइल भी ले लिया। उसी में से एक युवक ने चालक की तरफ का भी गेट खोल दिया। उस ओर से चढ़ा युवक चाबी छीनकर ट्रक चलाने लगा। पीड़ित के मुताबिक, करीब एक घंटे बाद उसे मारपीट कर सुनसान जगह फेंककर बदमाश ट्रक लेकर फरार हो गए।
मंगलवार सुबह ग्रामीणों से पूछने पर पता चला कि वह रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में है जिसके बाद राजेश शिवगढ़ थाने पहुंचा और आप बीती पुलिस को बताई। पुलिस, पीड़ित को लेकर उसके बताए घटनास्थल के अनुसार बाराबंकी के लोनीकटरा थाने पहुंची। लोनीकटरा पुलिस ने घटनास्थल उसके क्षेत्र का न होने की बात कहकर उसे चलता कर दिया। इसके बाद पीड़ित गोसाईंगंज थाने पहुंचा और पुलिस को अवगत कराया। घटना की सूचना पर डीसीपी गोपाल चौधरी, एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव, एसीपी स्वाती चौधरी व प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र गिरी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पीड़ित के साथ अफसर एक्सप्रेस वे पर निकले तो वह जहां पुलिस को लेकर पहुंचा वह क्षेत्र बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र का था। इस पर गोसाईंगंज पुलिस पीड़ित को लेकर फिर लोनीकटरा थाने पहुंची। लेकिन घंटों सीमा विवाद को लेकर मामला अटका रहा। आखिर में अधिकारियो से बात कर इंस्पेक्टर गोसाईंगंज शैलेन्द्र गिरी ने केस दर्ज कर पड़ताल शुरू की। प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र गिरी के मुताबिक, पुलिस की टीमें रायबरेली, बाराबंकी, सुल्तानपुर व लखनऊ समेत आसपास के जिलों मे भेजी गई हैं। मामले में सर्विलांस टीम की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
अमेठी जिले में मिला चालक का मोबाइल
इंस्पेक्टर शैलेन्द्र गिरी की अगुवाई में सुल्तानपुर गई टीम को चालक का मोबाइल अमेठी जनपद के शुक्लबाजार थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के नीचे पड़ा मिला। दरअसल सर्विलांस टीम की मदद से चालक के फोन की लोकेशन को ट्रेस करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची थी। टीम कुड़वार के रास्ते होते हुए मंगलवार रात सुल्तानपुर गई थी।