{"_id":"5d35f2408ebc3e6cfc5d7d11","slug":"loot-in-model-shop-opposite-police-station-in-sultanpur-criminals-runaway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर : दिनदहाड़े पुलिस चौकी के सामने शराब की दुकान से लूट, बदमाश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर : दिनदहाड़े पुलिस चौकी के सामने शराब की दुकान से लूट, बदमाश फरार
Mon, 22 Jul 2019 10:58 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 22 Jul 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने पयागीपुर पुलिस चौकी के ठीक सामने अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान के सेल्समैन से असलहे के बल पर 50 हजार रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। सूचना मिलते ही सीओ सिटी के साथ ही नगर कोतवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जिले की सीमाओं की घेराबंदी कर संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के पयागीपुर पुलिस चौकी के ठीक सामने पटरी पर सुनीता सिंह की अंग्रेजी शराब की दुकान है। सुनीता की दुकान के ठीक बगल में विजय जायसवाल की बीयर और देसी शराब की दुकान है। सुनीता की दुकान पर संजय पांडेय सेल्समैन है, जबकि विजय की बीयर शॉप पर संतोष जायसवाल व देसी शराब की दुकान पर रोशन सेल्समैन हैं।

सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे दो बाइकों पर सवार पांच युवक अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंचे और संजय पांडेय से शराब मांगी। संजय उन्हें बोतल देने लगा तो तीन बदमाशों ने उस पर असलहा तानकर जालीनुमा खिड़की खुलवा ली। इसके बाद गल्ले में रखा करीब 30 हजार रुपये निकाल लिया। इसके बाद दो बदमाशों ने बीयर की दुकान पर बैठे संतोष जायसवाल पर असलहा तानकर 20 हजार रुपये लूट लिए।
दोनों दुकानों पर लूटपाट के बाद पांचों बदमाश देसी शराब की दुकान पर पहुंचे और सेल्समैन रोशन से शराब मांगी। रोशन ने उन्हें शराब देने के लिए हाथ बढ़ाया तो उस पर असलहा तान दिया गया। बदमाशों ने उससे खिड़की खोलने को कहा तो वह भागकर तख्त के नीचे छिप गया। रोशन के शोर मचाने पर बदमाश सड़क किनारे खड़ी बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
पयागीपुर पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई लूटपाट से आम लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही सीओ श्यामदेव, नगर कोतवाल मधुकांत मिश्र, आबकारी निरीक्षण सुरेशचंद्र मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।