फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loot in businessman house in Kursi thana kshetra in Barabanki.

Barabanki: हिस्ट्रीशीटर व्यवसायी के घर करीब एक करोड़ की डकैती, परिजनों को बंधक बनाकर तीन घंटे तक लूटपाट

Tue, 19 Dec 2023 09:44 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Dec 2023 09:44 PM IST
सार

बाराबंकी में एक हिस्ट्रीशीटर व्यावसायी के घर में घुसे डकैतों ने परिजनों को बंधक बनाकर करीब एक करोड़ की डकैती की। बदमाशों ने तीन घंटे तक लूटपाट की और फिर इनोवा कार में बैठकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Loot in businessman house in Kursi thana kshetra in Barabanki.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बाराबंकी में कुर्सी थाना क्षेत्र के कस्बा टिकैतगंज में हिस्ट्रीशीटर के घर घुसे पांच डकैतों ने परिवार को बंधक बना लिया। असलहे के बल पर मारपीट की और नकदी जेवरात समेट कर इनोवा से भाग निकले। एसपी ने कई थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने गहन छानबीन की। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। खुलासे के लिए चार टीमें गठित कर दी गई हैं।

विज्ञापन


कुर्सी क्षेत्र के कस्बा टिकैतगंज में हिस्ट्रीशीटर शिवकुमार निगम ने अपने घर पर बर्तन की दुकान खोल रखी है। शिवकुमार के मुताबिक सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे उसके प्रतिष्ठान पर कुछ लोग बर्तन खरीदने के बहाने आए थे। एक-एक कर पांच लोग आ गए और असलहा निकालकर उसे व उसकी बहन बिट्टो व लक्ष्मी को बंधक बना लिया, विरोध करने पर मारपीट की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी कैबिनेट का बड़ा निर्णय: एनसीआर के 2.40 लाख अधूरे घरों का निर्माण किया जाएगा पूरा, खरीददारों को राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: राहुल, सोनिया और प्रियंका तीनों को यूपी से लड़ाने की तैयारी, खरगे को लेकर रहस्य बरकरार


करीब तीन घंटे तक पूरे घर को खंगाल कर तिजोरी व बक्से में रखी नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेट लिए। करीब 10.30 बजे डकैत इनोवा गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। शिवकुमार ने किसी तरह बंधनमुक्त होकर पुलिस को सूचना दी।

डकैती की खबर लगते ही पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने कई थानों की पुलिस, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ घंटों छानबीन की। दुकान के कर्मचारियों समेत कुछ संदिग्धों को हिरासत लिया गया। हालांकि डकैती कितने की हुई, इस पर शिवकुमार ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है, लेकिन करीब एक करोड़ के आसपास की लूट के कयास लगाए जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि शिवकुमार हिस्ट्रीशीटर है और लखनऊ, बाराबंकी में लूट, डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुका है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed