फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loot and firing on grahak sewa kendra

ग्राहक सेवा केंद्र पर लूट, फायरिंग कर भागे बदमाश

Thu, 16 Dec 2021 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
loot and firing on grahak sewa kendra
लखनऊ। बख्शी का तालाब के पहाड़पुर चौराहे पर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में बुधवार शाम चार बजे के करीब बाइक सवार बदमाशों ने धावा बोल दिया। असलहे लहराते हुए 70 हजार रुपये व मोबाइल लूट ली। विरोध करने पर फायरिंग करते हुए फरार हो गये। पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

बीकेटी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चौराहे पर पुलिस बूथ से चंद कदमों की दूरी पर बने व्यावसायिक भवन की दूसरी मंजिल पर भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र है। ग्राम अतरौरा निवासी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पारस यादव के मुताबिक, केंद्र पर वह और उनके गांव का रहने वाला सहयोगी सर्वेश कुमार, अस्ती गांव की निशा वर्मा मौजूद थे। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे तीन बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र में घुस आए। एक बदमाश ने तमंचा निकाल कर लहराते हुए संचालक और उसके सहयोगी का मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छीनने के बाद काउंटर में रखी करीब 70 हजार रुपये की नकदी निकालकर उसे लाल रंग के बैग में रख लिया।
विज्ञापन

केंद्र संचालक पारस के मुताबिक, जब उसने बदमाश से रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की तो बदमाश ने फायर कर दिया। गोली दीवार में लगी और वह बाल-बाल बच गया। केंद्र संचालक ने बताया कि फायर करने के बाद बदमाश बाहर निकले और उन लोगों को केंद्र में बाहर से बंद कर दिया। लोहे के जीने से तीनों बदमाश नीचे उतरे और बाइक से भागने लगे। सड़क पर बकरियां चरा रहे पहाड़पुर निवासी नौशाद ने डंडे से बदमाशों को रोकने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने हवाई फायर झोंक दिया। चौराहे के दुकानदारों के मुताबिक, बाइक से बदमाश बीकेटी की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने चौराहे से जुड़े सभी मार्गों पर नाकेबंदी कराकर वाहनों की चेकिंग शुरू करा दी लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। वारदात स्थल पर पहुंचकर एएसपी हृदेेश कुमार, सीओ नवीना शुक्ला और प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राना ने पड़ताल शुरू की। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक बदमाश जिस मार्ग से भागे उस मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जुटाई जा रही है। इंस्पेक्टर के मुताबिक, ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed