फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   look alike solver arrested in exam

धुंधली तस्वीर लगाकर परीक्षा में बैठाया सॉल्वर, मिलती थी शक्ल

Mon, 22 Feb 2016 02:07 PM IST
Updated Mon, 22 Feb 2016 02:07 PM IST
विज्ञापन
look alike solver arrested in exam

लखनऊ के अमीनाबाद इंटर कॉलेज ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती परीक्षा में सॉल्वर बने इलाहाबाद के एक शिक्षक रवींद्र यादव को दबोचा गया। बीस हजार रुपये के लालच में रवींद्र अभ्यर्थी नरेंद्र तिवारी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।

विज्ञापन


नरेंद्र परीक्षा केंद्र के आसपास ही घूम रहा था। रवींद्र की निशानदेही पर उसे भी दबोच लिया गया। प्राचार्य अमीनाबाद इंटर कॉलेज डॉ. जेपी मिश्रा के मुताबिक रूम नंबर 22 में दस्तावेज की जांच-पड़ताल में शिक्षकों को संदेह हुआ।
विज्ञापन


असली अभ्यर्थी नरेंद्र और रवींद्र की शक्लें बहुत मिलती हैं। धुंधली तस्वीर होने से पहचानना और भी मुश्किल था। लेकिन सघन जांच में उसकी चोरी पकड़ी गई। इंस्पेक्टर अमीनाबाद जयकरन सिंह के मुताबिक रवींद्र यादव मूलत: आजमगढ़ के फूलपुर छगनपुर का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये के लालच में किया कारनामा

look alike solver arrested in exam

तीन महीने से इलाहाबाद में एक सरकारी विद्यालय में पढ़ाता है। इलाहाबाद के बघाड़ा में रहने के दौरान उसकी मुलाकात जौनपुर के मनीपुर निवासी नरेंद्र तिवारी से हुई। रवींद्र ने कुबूला कि नरेंद्र ने उसे रुपये देने का लालच दिया। रुपये के लिये रवींद्र उसकी जगह परीक्षा देने को राजी हो गया।

रवींद्र ने नरेंद्र तिवारी के आईडी कार्ड पर अपनी धुंधली फोटो चिपका दी। अमीनाबाद इंटर कॉलेज के गेट से ही नरेंद्र तिवारी को भी पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed