फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Long waiting in trains for diwali vacation

दीपावली बाद लौटने के लिए शुरू हो गई मशक्कत

Mon, 15 Jul 2019 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Long waiting in trains for diwali vacation
दीपावली बाद लौटना आसान नहीं, ट्रेनों में वेटिंग, हवाई सफर महंगा
विज्ञापन

दिल्ली, मुंबई सहित लंबी दूरी की गाड़ियों में अभी से बढ़ रही वेटिंग
दीपावली मनाने के बाद राजधानी से ट्रेन में लौटना आसान नहीं होगा। दिल्ली, मुंबई सहित लंबी दूरी की गाड़ियों में वेटिंग बढ़ती जा रही है। ऐसे में सुविधा व स्पेशल ट्रेनों पर यात्रियों की उम्मीदें टिकी हैं। उधर, हवाई सफर भी दो से पांच गुने तक महंगा हो गया है। यह स्थिति अभी है, जबकि दीपावली अक्तूबर में है।
दिल्ली, मुंबई में नौकरी करने वालों ने 27 अक्तूबर को दीपावली लखनऊ में मनाने की तैयारी पूरी कर ली है। उन्हें ट्रेनों में सीटें भी मिल चुकी हैं। हालांकि, त्यौहार मनाने के बाद दिल्ली, मुंबई लौटने में उन्हें ट्रेनों में सीट के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। पुष्पक एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, गोरखपुर बांद्रा व गोरखपुर एलटीटी सहित मुंबई जाने वाली अमूमन सभी ट्रेनों में वेटिंग बढ़ गई है। वहीं, दिल्ली के लिए लखनऊ मेल, अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ सहित अन्य ट्रेनों में सीटें मिलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

मुंबई के लिए एसी में मारामारी
लखनऊ से मुंबई लौटने वालों के लिए एसी बोगियों में कंफर्म सीटें नहीं मिल रही हैं। हालांकि, अभी स्लीपर में सीटें बुक करा सकते हैं। पुष्पक एक्सप्रेस में 28, 29 व 30 अक्तूबर को क्रमश: स्लीपर में 207, 135 व 149 सीटें खाली हैं। ऐसे ही अवध एक्सप्रेस की स्लीपर बोगियों में 319, 172 व 216 और गोरखपुर एलटीटी में अभी 180 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई की ट्रेनों की एसी बोगियों में वेटिंग का हाल
ट्रेन 28 अक्तूबर 29 अक्तूबर 30 अक्तूबर
पुष्पक एक्सप्रेस 14 25 24
अवध एक्सप्रेस 37 49 16
गोरखपुर एलटीटी 20 13 24
(यह वेटिंग लखनऊ से मुम्बई की ट्रेनों का है।)
दिल्ली की ट्रेनों में वेटिंग व आरएसी
28 अक्तूबर 29 अक्तूबर 30 अक्तूबर
स्लीपर एसी स्लीपर एसी स्लीपर एसी
लखनऊ मेल 20 आरएसी40 62 आरएसी 80 86 36
अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस - 4 35 20 16 10
एसी एक्सप्रेस - 6 - 127 - 39
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस - 20 15 25 आरएसी 19 8
स्पेशल व सुविधा ट्रेनों का सहारा
यात्रियों को राहत देने के लिए लंबी दूरी की कई सुविधा व स्पेशल ट्रेनें दीपावली पर उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे चलाएगा। चूंकि, ये ट्रेनें रेलवे को मुनाफा देती हैं, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि दिल्ली, मुंबई व हावड़ा रूट पर करीब एक दर्जन स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। ।

इधर, पांच गुने तक महंगा हुआ हवाई सफर
लखनऊ। दीपावली बाद राजधानी से लौटने वालों को हवाई सेवा से भी राहत मिलती नहीं दिख रही। दिल्ली लौटने वालों को पांच गुने तक महंगे टिकट खरीदने पड़ेंगे। यह स्थिति अभी है। ऐसे में आशंका है कि अक्तूबर तक किराया आठ से दस गुने तक महंगा हो जाएगा। लखनऊ से दिल्ली का औसत किराया दो से ढाई हजार रुपये है, पर यह अभी ही आठ से दस हजार रुपये पहुंच गया है। मुंबई का किराया करीब दुगना हो गया है। औसत किराया पांच हजार रुपये के आसपास है, जो अभी ही दस हजार तक पहुंच गया है।
लखनऊ से मुंबई विमानों का हाल
28 अक्तूबर 29 अक्तूबर 30 अक्तूबर
इंडिगो 9,866 9,777 7,752
गो एयर 7,026 8,232 7,005
एयर इंडिया 10,508 9,467 8,093
लखनऊ से दिल्ली का हवाई सफर
28 अक्तूबर 29 अक्तूबर 30 अक्तूबर
इंडिगो 7,212 6,222 5,091
गो एयर 9,010 9,827 10,141
एयर इंडिया 8,973 9,498 11,116
(नोट: किराया रुपये में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed