फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Long video chatting on mobile, day or night, when caught, the teenager took this dreadful step ...

दिन हो या रात मोबाइल पर करते थे लंबी वीडियो चैटिंग, पकड़े जाने पर किशोरी ने उठाया ये खौफनाक कदम...

Sun, 14 Mar 2021 07:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 14 Mar 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Long video chatting on mobile, day or night, when caught, the teenager took this dreadful step ...
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
राजधानी के जानकीपुरम इलाके में रहने वाली किशोरी प्रेमी से घंटो मोबाइल पर बातचीत करती थी। यह सिलसिला अनवरत रूप से पिछले दो साल से अधिक समय से चल रहा था। प्रेमिका के घर वालों ने पकड़ लिया। वहीं प्रेमी को पता चला तो उसने सबूत मिटाने केलिए प्रेमिका का मोबाइल छीन लिया। प्रेमिका ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की। इससे आहत प्रेमिका ने बृहस्पतिवार रात को कमरे में मां की साड़ी का फंदा बनाया और खुदकुशी कर ली। पिता ने खुदकुशी के लिए प्रेमी को जिम्मेदार बताया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया।  
विज्ञापन


जानकीपुरम थानाक्षेत्र के विस्तार इलाके में राजेश गौतम अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी 17 साल की बेटी रूबी की दोस्ती विस्तार के सेक्टर-3 निवासी रितिक सिंह  उर्फ विभू सिंह से हो गई। दोनों में प्यार हुआ। हाईटेक युग में रूबी और रितिक सिंह भी एक दूसरे के करीब रहने के लिए मोबाइल का सहारा लिया। दोनों एक दूसरे से बातों के जरिए प्रेम को परवान चढ़ाने लगे।
विज्ञापन


रूबी और रितिक सिंह दोनों एक दूसरे के करीब होते गये। मोबाइल पर खुलकर बातें करते थे। दिन में भले ही लोगों के डर से कम समय की बात करते थे। लेकिन रातों को जब अकेले कमरे में होते तो बातचीत के दौरान सारी सीमाएं लांघ जाते थे। पूरी रात बात करते थे। इस दौरान वॉयस कॉलिंग ही नहीं वीडियो चैटिंग व कॉलिंग भी होती थी। प्रेमिका को घर वालों ने बात करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। पिता ने उसको जमकर फटकार लगाई। मोबाइल पर बात करने से मना कर दिया। यहीं नहीं प्रेमी विभू के घर भी पहुंच गये। वहां उसके पिता से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिवरात्रि की पूजा करने गई तो छीन लिया मोबाइल

प्रेमिका के पिता ने शिकायत की तो यह बात प्रेमी को नागवार गुजरी। वह आग बबूला हो गया। बृहस्पतिवार को शिवरात्रि के दिन रूबी मंदिर पूजा करने गई थी। वहीं नाराज प्रेमी आ धमका। उसने रूबी से बातचीत कर अपनी नाराजगी जाहिर की। इसकेबाद रिश्ता तोडऩे की बात कही। रूबी ने इसका विरोध किया। इसी बीच विभू ने रूबी का मोबाइल छीन लिया। रूबी ने जब इसका विरोध किया तो उसकी मंदिर केबाहर पिटाई कर दी। इससे रूबी काफी आहत हो गई थी। वह घर पहुंची। उसने किसी से बातचीत नहीं की। देर रात को कमरे में खुद को कैद कर लिया। इसके बाद उसने मां की साड़ी का फंदा बनाया। फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी हुई। तो परिवारीजनों के होश उड़ गये।

विभू की करतूतों का कच्चा चिट्ठा है मोबाइल
रूबी के परिवारीजनों ने इसकी शिकायत जानकीपुरम थाने में की। पिता ने तहरीर दी। जिसमें लिखा कि मोबाइल में कई ऐसी चैटिंग हैं। जो उनकी बेटी व विभू के बीच के रिश्तों के खुलासे कर सकते हैं। इन सभी को मिटाने के लिए ही विभू ने मोबाइल छीना है। जो उसी के पास है। प्रभारी निरीक्षक बृज़ेश सिंह केमुताबिक पुलिस ने रविवार को आरोपी को दबोच लिया है। तलाशी में उसके पास से मोबाइल नहीं मिला है। मोबाइल की तलाश की जा रही है।


कई युवतियों के संपर्क में था आरोपी
पुलिस के मुताबिक पकड़े गये आरोपी के खिलाफ कई युवतियों ने छेड़छाड़ की शिकायतें की थी। उसके पास से मिले मोबाइल में कई युवतियों के शार्ट नाम लिखे मिले हैं। पुलिस के मुताबिक वह कई युवतियों को झांसा देकर उनसे संबंध बनाता है। इसकेबाद उनको ब्लैक मेल भी करता था। पुलिस उसके मोबाइल में मिले युवतियों के नंबर पर संपर्क कर जानकारी जुटा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed