फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksaha Election 2024: Openion poll is ban for 48 hours.

Loksaha Election 2024: वोटिंग खत्म होने के 48 घंटे पहले ओपिनियन पोल पर पाबंदी, 'शांत अवधि' माना जाएगा

Wed, 20 Mar 2024 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 20 Mar 2024 12:13 AM IST
सार

चुनाव आयोग ने मतदान खत्म होने के 48 घंटे पहले तक ओपिनियन पोल पर रोक लगा दी है। एक जून को शाम 6:30 बजे तक एग्जिट पोल जारी हो सकेंगे।

विज्ञापन
Loksaha Election 2024: Openion poll is ban for 48 hours.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को लोकभवन में मीडिया के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया।
विज्ञापन


उन्होंने मीडिया के लिए चुनाव आयोग की ओर से तय दिशा-निर्देशों को विस्तार से बताया। साथ ही कहा कि किसी भी चरण के मतदान के खत्म होने के 48 घंटे पहले तक का समय ‘शांत अवधि’ मानी जाएगी।

इस दौरान ओपिनियन पोल पर पाबंदी रहेगी। जबकि, पहले चरण की इस शांत अवधि से लेकर एक जून को शाम 6:30 बजे तक एक्जिट पोल पर पाबंदी रहेगी। इस दौरान एसीईओ अनुज झा और निदेशक सूचना शिशिर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


गाजियाबाद के डीएम के शब्दों का चयन नहीं था ठीक
मुख्य चुनाव अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा है कि गाजियाबाद में मीडिया वर्कशॉप में डीएम इंद्र विक्रम सिंह के शब्दों का चयन ठीक नहीं था। रिणवा ने कहा कि वायरल हुई पूरी क्लिप देखने से पता चलता है कि डीएम मीडिया कर्मियों को धमका नहीं रहे थे, लेकिन अपनी बात कहने में शब्द चयन में सावधानी नहीं रखी गई। मालूम रहे कि मीडिया की वर्कशॉप में इंद्र विक्रम सिंह ने कहा था, ‘आपके (मीडिया कर्मियों) के हाथ में दुधारी तलवार है। यह मेरा सुझाव भी है और धमकी भी। अगर गलत करेंगे तो छोडूंगा नहीं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed