फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksaha Election 2024: Help will be available for voters in UP.

UP: अब धूप में लाइन लगाकर नहीं खड़े होंगे मतदाता, गर्मी व लू से बचाव की होगी व्यवस्था

Mon, 06 May 2024 10:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 06 May 2024 10:02 PM IST
सार

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने तीसरे चरण के चुनाव में मतदान स्थलों में गर्मी और लू से बचाव के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के लिए मतदेय स्थलों पर छांव के लिए अलग से टेंट लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Loksaha Election 2024: Help will be available for voters in UP.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को है। चुनाव आयोग ने मतदान स्थलों पर गर्मी व लू से बचाव के लिए जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। मतदान केंद्रों पर जहां तक मतदाताओं की कतार होगी, वहां तक छाया की व्यवस्था और निर्बाध बिजली की आपूर्ति होगी। मतदाताओं के लिए मतदेय स्थलों पर छांव के लिए अलग से टेंट लगाए गए हैं। ये जानकारी प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतदेय स्थलों पर मेडिकल किट (ओआरएस पैकेट सहित) का प्रबंधन किया गया है। बूथों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पैरामेडिकल कर्मी तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन


आपातकालीन एंबुलेंस सेवा को अलग-अलग स्थानों पर रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आसानी से मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) पर भेजा जा सके। प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदेय स्थल की जानकारी के लिए साइनेज लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान केंद्रों पर शीतल पेयजल और शौचालय की व्यवस्था तथा इसके साथ ही बुजुर्गों, महिलाओं व दिव्यांगजनों के बैठने के लिए कुर्सियां, स्कूल बेंच की व्यवस्था की गई हैं। वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था व वालंटियर्स तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed