फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Voting on eight seats for second phase.

Lok sabha Elections : यूपी की आठ सीटों पर आज होगा मतदान, 10 महिलाओं सहित 91 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Fri, 26 Apr 2024 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 26 Apr 2024 12:06 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में यूपी की आठ सीटों पर मतदान किया जाएगा।  इस बार 91 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 10 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Voting on eight seats for second phase.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एजेंसी

विस्तार

दुनिया में लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव के दूसरे चरण में शुक्रवार को यूपी की आठ सीटों पर मतदान होगा। प्रदेश में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे। इस बार 91 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 10 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण में यूपी में 1,67,77,198 मतदाता हैं। इसमे 90,26,051 पुरुष , 77,50,356 महिला और 791 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता गाजियाबाद में 29.45 लाख और सबसे कम बागपत में 16.53 लाख हैं। कुल 17704 पोलिंग बूथ में 3472 संवेदनशील हैं।
विज्ञापन


यहां दर्ज कराएं शिकायत
मतदान से संबंधित कोई भी शिकायत टोल फ्री नंबर 18001801950 पर दर्ज कराई जा सकती है। इसके अतिरिक्त सी-विजिल, पर भी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती है।

इनकी किस्मत का होगा फैसला
दूसरे चरण में शुक्रवार को देशभर में 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। भाजपा की ओर से हेमा मालिनी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राजीव चंद्रशेखर, अभिनेता से नेता बने अरुण गोविल, सांसद तेजस्वी सूर्या, कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, भूपेश बघेल, केसी वेणुगोपाल, शशि थरूर, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी बड़े चेहरे हैं जिनकी किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed