Loksabha Election 2024: सीतापुर में शाम पांच बजे तक 60.74 प्रतिशत व बहराइच में 56.01 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। बहराइच में शाम पांच बजे तक 56.01 प्रतिशत मतदान हुआ।
विस्तार
बहराइच के कुछ बूथ पर दोपहर तीन बजे तक पड़े वोट
- उच्च प्राथमिक विद्यालय बनकटा के बूथ संख्या 309 पर 857 में 393 और बूथ संख्या 310 पर 1300 में 496 मत पड़े ।
- मतदान केंद्र खुटेहना के बूथ संख्या 308 पर 859 में 434 मत पड़े।
- मतदान केंद्र पहड़वा के बूथ संख्या 317 पर 811में 430, बूथ संख्या 318 हरैया पर 598 में 315 मत पड़े।
- मतदान केंद्र बेलवा पदुम के बूथ संख्या 301 पर 760 में 339, बूथ संख्या 302 पर 768 में 288 मत पड़े।
- मतदान केंद्र रजुवापुर के बूथ संख्या 303 पर 1307 में 370, बूथ संख्या 304 पर 817 में 376 मत पड़े।
- मतदान केंद्र अरकापुर के बूथ संख्या 305 पर 1192 में 455 और बूथ संख्या 306 पर 1089 में 437 तथा बूथ संख्या 307 पर 882 में 431 मत पड़े।
बहराइच में भरथापुर के मतदाताओं ने किया मतदान बहिष्कार, मचा हड़कंप
उधर, बहराइच के मिहिपुरवा तहसील के ग्राम पंचायत भरथापुर के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। सुबह से मतदान केंद्र भरथापुर पर सन्नाटा है। जिसकी जानकारी होने के बाद से जिला प्रशासन में हड़कंप है। डीएम मोनिका रानी ने सीडीओ राम्या आर और डीएफओ बी. शिवशंकर को मौके पर भेजा है। मतदाताओं की माने तो मतदाता भरथापुर के विस्थापन का पैसा न मिलने को लेकर आक्रोशित है और मतदान का बहिष्कार किया है। सीडीओ और डीएफओ लोगों को मानने में जुटी है।
कई जगह ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान में आया व्यवधान
जिले में सोमवार की सुबह 11:00 तक होने वाले मतदान केंद्रों में कई जगह ईवीएम मशीन खराब हुई जिसके चलते कुछ समय के लिए मतदान प्रभावित रहा। प्रशासन द्वारा खराब मशीनों को बदलकर सुचारू रूप से दोबारा मतदान चालू कराया गया। जिले में आज चल रहे मतदान को लेकर बहराइच शहर के तारा देवी महिला इंटर कॉलेज बूथ संख्या 146, मंसूरगंज में बूथ संख्या 48 सहित कल 54 जगह ईवीएम मशीन में खराबी आई। जिसमें 14 डीयू, 17 सीयू, 23 वीवीपैट मशीन शामिल रही।
चौथे चरण में शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर व बहराइच में मतदान किया जा रहा है।
चौथे चरण में यूपी की 13 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। मतदाताओं में उत्साह है। बुजुर्ग सहारा लेकर मतदान कर रहे हैं।