{"_id":"662ff78c0a3acf11710d4113","slug":"loksabha-election-2024-up-ceo-press-conference-in-lucknow-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 28 अप्रैल तक यूपी में पकड़ी गई 329 करोड़ रुपये की शराब, निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 28 अप्रैल तक यूपी में पकड़ी गई 329 करोड़ रुपये की शराब, निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
Tue, 30 Apr 2024 01:09 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:09 AM IST
सार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि यूपी में विगत एक मार्च से 28 अप्रैल तक कुल 329.77 करोड़ रुपये कीमत की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं व नकदी आदि जब्त हो चुकी है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के दौरान प्रवर्तन एजेंसियों ने फूलपुर और आगरा में रविवार को 1.04 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए। इसके अलावा 4.39 लाख रुपये नकदी, 51.58 लाख रुपये की शराब और 13.72 लाख रुपये की बहुमूल्य धातु जब्त की गई है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि विगत एक मार्च से 28 अप्रैल तक कुल 329.77 करोड़ रुपये कीमत की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं व नकदी आदि जब्त हो चुकी है। इसमें 32.11 करोड़ रुपये नकदी, 45.83 करोड़ रुपये की शराब, 218.51 करोड़ रुपये कीमत की ड्रग्स और 21.75 करोड़ रुपये की बहुमूल्य धातुएं जब्त की गई हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस ने आपराधिक छवि वाले लोगों के 535 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किए हैं। वहीं 4,692 लाइसेंस निरस्त कराकर शस्त्र जमा कराए गए हैं। अब तक 21,85,577 लोगों को पाबंद किया जा चुका है। बिना अनुमति के सभा व भाषण करने, मतदाताओं को लुभाने के लिए नकदी बांटने, वाहनों में बीकन लाइट, फ्लैग के दुरुपयोग व अन्य मामलों में 103 एफआईआर और 6 एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन