फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Sonia Gandhi addressed a joint rally of India alliance in Raebareli.

Raebareli: इंडिया गठबंधन की रैली में बोलीं सोनिया गांधी- अपना राहुल आपको सौंप रही हूं

Fri, 17 May 2024 05:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Fri, 17 May 2024 05:12 PM IST
सार

कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली में इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने अमेठी व रायबरेली से अपने रिश्तों की याद दिलाई।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Sonia Gandhi addressed a joint rally of India alliance in Raebareli.
रायबरेली में जनसभा को संबोधित करतीं सोनिया गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए रायबरेली की जनता को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मेरा आंचल आपके प्रेम और आर्शीवाद से जीवनभर भरा रहा। आपके प्रेम ने मुझे कभी भी अकेले नहीं पड़ने दिया। मेरा सब कुछ आपका दिया हुआ है। मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं। जैसे आपने मुझे अपना माना वैसे ही आपको राहुल को अपना मान कर रखना है, राहुल आपको निराश नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अमेठी-रायबरेली से हमारा रिश्ता 103 साल पहले किसान आंदोलन के समय से शुरू होता है और अब मैं अपना राहुल आपको सौंप रही हूं। इस दौरान सोनिया गांधी के साथ मंच पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन


सोनिया गांधी ने कहा  कि आपने मुझे सेवा करने का अवसर दिया। यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। रायबरेली और अमेठी मेरा परिवार है। पिछले 100 साल से हमारे परिवार की जड़ें इस मिट्टी से जुड़ी हुई हैं। गंगा मां की माटी से रिश्ता रहा है। इंदिरा जी के दिल में रायबरेली के लिए एक अलग जगह थी। उनके मन में आपके प्रति असीम लगाव था। मैंने राहुल और प्रियंका को वही सीख दी है जो इंदिरा जी ने मुझे दी थी। सबका आदर करो। अन्याय और अधिकार की रक्षा के लिए जिससे भी लड़ना पड़े उससे लड़ो। आपके प्रेम ने मुझे कभी अकेले नहीं पड़ने दिया। मेरा सब कुछ आपका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई मैदान में गठबंधन की सेवा संकल्प सभा में कांग्रेस और सपा ने मिलकर ताकत दिखाई। महंगाई से लेकर इलेक्टोरल बांड तक के मुद्दों पर भाजपा पर निशाना साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरा देश देख रहा है। यह समाजवादी और कांग्रेस के कार्यकर्ता एक सैलाब बन गए हैं। पूरे देश को दिखाया है कि पूरे दिल से आप लगे हैं। परिश्रम किया है, यह रायबरेली क्षेत्र है। मेरे परिवार का रायबरेली से गहरा रिश्ता रहा है। इस रिश्ते को अटूट बनाने के लिए राहुल गांधी मैदान में हैं। दस साल से गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं परेशान हैं। जन जन की पुकार थी कि आपकी सुनवाई हो लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार में कोई सुनवाई नहीं हुई। आज इस देश में आंधी उठी है कि सत्ता से तानाशाही सरकार को हटाया जाए। रायबरेली की जनता ने 100 साल पहले आवाज उठाई थी। एक बार फिर रायबरेली देश को सत्ता परिवर्तन के लिए आवाज दे रहा है।
 

ये भी पढ़ें - राहुल गांधी: अमेठी से मेरा 42 सालों का रिश्ता, मैं कहीं नहीं गया, मैं जितना रायबरेली का उतना अमेठी का भी

ये भी पढ़ें - अमेठी में राहुल-अखिलेश: बोले- जनता की प्रगति की नींव है संविधान, इसे बदलने की कोशिश कर रही भाजपा


अखिलेश यादव बोले- रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे राहुल गांधी
सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा जनसमर में बड़ी संख्या में सभी पदाधिकारी दिखाई दे रहे हैं। जहां से मैं चला हूं। लगातार सड़कों पर सैलाब दिखाई दे रहा हैं। पंडाल के बीच लोग दिखाई दे रहे हैं। यह जनसैलाब फैसला कर रहा है कि राहुल गांधी न केवल जीतेंगे बल्कि रिकार्ड जीत होगी। रायबरेली की यही राय है कि भाजपा यहां से जाए। देश के एक नेता हैं जो हर जगह अपना झूठा रिश्ता निकाल लेते हैं। वह भी देख लें और सुन लें कि राहुल का सच्चा रिश्ता रायबरेली से है।



उन्होंने कहा कि एक और एक ग्यारह होता है और भाजपा नौ दो ग्यारह हो गई है। चार चरणों में भाजपा चारों खाने चित हो गई है। भाजपा वाले किसानों पर चार काले कानून लागू कर रहे थे। किसानों को लड़ना पड़ा। कभी पीछे नहीं हटे। किसानों पर काले कानून लागू करने वाले भाजपा के लोग किसानों की जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। उनकी हर बात झूठी निकली। न केवल किसानों को धोखा दिया बल्कि नौजवान जानते हैं कि पेपर लीक करा दिया। इन्होंने जानबूझ कर पेपर लीक कराए, ताकि इन्हें नौकरी न देना पड़े। इन्होंने नौजवानों का एक तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया।

'भाजपा वालों ने हर चीज महंगी कर दी पर कोई सुविधा नहीं दी'

अखिलेश यादव ने जनता से सवाल किया दस साल पहले मोटरसाइकिल की क्या कीमत थी। अब कितनी है। बिजली महंगी कर दी। न कोई सुविधा दी। भाजपा के लोगों ने आपके साथ धोखा किया बल्कि किसानों की बोरी से भी चोरी की है। नैनो यूरिया को बिकवाने के लिए नया फार्मूला निकाला है। यह सुनने में आ रहा है कि जिसने नैनो यूरिया बनाई वह भारत छोड़कर चला गया है। इंडिया गठबंधन गरीबों के लिए फैसला लेगा।

दिल्ली वालों ने जब से सुना है कि गरीबों के लिए फैसले लेने वाले हैं तो एक के बाद खटाखट विदेश भाग गए। जनता कह रही है कि आपको खटाखट फटाफट हटा देंगे। जो कहते थे न खाएंगे न खाने देंगे। वह सब डकार गए हैं। गटागट गटागट। इलेक्टोरल बांड खाने के बाद डकार तक नहीं ली। यह हमारे आप के भविष्य का चुनाव तो है ही साथ ही आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। यह भाजपा वाले वैक्सीन लगवाकर हमारी जान के पीछे पड़ गए हैं। यह 400 का नारा भूल गए हैं।

उन्होंने कहा कि हर चरण में जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सातवें चरण में जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर होगा। छुट्टा जानवरों से कोई सुरक्षित नहीं बचा है। 140 करोड़ की जनता इस बार 140 सीटों के लिए तरसा देगी। शिक्षामित्र और शिक्षक भर्ती वाले जानते होंगे कि इस सरकार में सब कुछ उल्टा पुल्टा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed