{"_id":"65fc81e81ea4c118dd073d14","slug":"loksabha-election-2024-social-media-workshop-of-up-bjp-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की कार्यशाला: प्रदेश अध्यक्ष बोले - ‘मिशन 80’ पूरा करने में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की कार्यशाला: प्रदेश अध्यक्ष बोले - ‘मिशन 80’ पूरा करने में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका
Fri, 22 Mar 2024 12:22 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:22 AM IST
सार
भाजपा की सोशल मीडिया और मीडिया टीम की कार्यशाला लखनऊ में सम्पन्न हुई जिसमें चुनाव प्रबंधन पर चर्चा हुई। इस दौरान पार्टी ने प्रदेश में सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
भाजपा की कार्यशाल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा जमीनी स्तर के साथ ही अब मीडिया संसाधनों के जरिये भी घर-घर पहुंच बनाने में जुट गई है। इसके तहत बृहस्पतिवार को पार्टी की ओर से सोशल मीडिया और मीडिया टीम के लिए अलग-अलग कार्यशालाएं हुईं। जिसमें लोकसभा चुनाव के प्रबंधन पर चर्चा की गई। टीम के सदस्यों को यूपी में ‘मिशन 80’ के लक्ष्य को हासिल करने का मंत्र बताया गया। दोनों कार्यशालाओं का उद्घाटन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश की सभी 80 सीटों को जिताने में मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया टीम को भी बड़ी भूमिका निभानी है।
विज्ञापन
अटल बिहारी साइंटिफिक कन्वेंशन सेटर में हुई सोशल मीडिया कार्यशाला में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का साइबर योद्धा होने के नाते सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है कि हम सभी भ्रामक कंटेट पर प्रतिक्रिया करने से बचें और सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक तथ्यपरक जानकारी पहुंचाएं। लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में विपक्ष अपने हथकंडों के साथ सोशल मीडिया पर भ्रम, झूठ, फरेब से नकारात्मक नेरेटिव क्रिएट करने का प्रयास करेगा। लेकिन हमें तथ्यों के आधार पर विपक्ष के झूठ को बेनकाब करने का काम करना होगा। प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि हमें अपडेट रहकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया व्यक्त करनी होगी।
विज्ञापन
विपक्ष के भ्रम का करें पर्दाफाश
उधर, भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया टीम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाए जाने वाले भ्रम का पर्दाफाश करने के साथ ही संवाद व संचार के हर माध्यम के जरिये हम अपनी उपलब्धियों को भी सबके सामने रखें। कार्यशाला में अवध क्षेत्र के सभी 15 संगठनात्मक जिलों के मीडिया प्रभारी, सहप्रभारी, सभी 16 लोकसभा क्षेत्रों की लोकसभा संचालन समिति के मीडिया संयोजक सहित मोर्चों के मीडिया प्रभारी शामिल रहे। कार्यशाला को प्रदेश महामंत्री संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सहप्रभारी हिमांशु दुबे और सोशल मीडिया संयोजक अंकित सिंह चंदेल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन