फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: PM Narendra Modi addressed a rally in Shravasti.

श्रावस्ती में PM मोदी: 'रैली में लोगों को लाने के लिए पैसे देते SP-कांग्रेस वाले, न दिए तो लोग मंच पर चढ़ गए'

Wed, 22 May 2024 05:57 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Wed, 22 May 2024 05:57 PM IST
सार

पीएम मोदी ने सपा-कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग जनता को अपनी रैली में लाने के लिए पैसे देते हैं और जब पैसे नहीं दिए तो लोग मंच पर चढ़ गए।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: PM Narendra Modi addressed a rally in Shravasti.
श्रावस्ती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : भाजपा के BJP4India के एक्स अकाउंट से

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को श्रावस्ती में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कल मैं एक वीडियो देख रहा था, जिसमें लोग भाग-भाग कर मंच पर चढ़ रहे थे, तो मैंने पूछा भई, ये हुड़दंग क्यों चल रहा है?... तो उन्होंने बताया कि सपा कांग्रेस वाले रैली में लोगों को लाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट देते हैं, प्रति व्यक्ति पैसे देते हैं, लेकिन इन्होंने पैसा दिया नहीं, तो लोग भागकर मंच पर चढ़ गए। अब जिस पार्टी का ये हाल हो, वो आपका भला कैसे कर सकती है। पीएम मोदी श्रावस्ती में जनता को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर हमलावर होते हुए कहा कि इंडी गठबंधन में कैंसर से भी बुरी बीमारियां हैं। ये फैलते फैलते पूरे हिंदुस्तान को तबाह कर देंगे। ये तीनों बीमारियां देश के लिए कैंसर से भी ज्यादा विनाशक बन सकती हैं। ये घोर सांप्रदायिक हैं। ये घोर जातिवादी हैं। ये घोर परिवारवादी हैं। पीएम मोदी श्रावस्ती में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- जनता के अधिकार की बात करने वालों की दुश्मन है भाजपा, ये खरबपतियों की कठपुतली
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूर्वांचल में इंडिया बनाम एनडीए... BJP ने नया प्रयोग कर अपनाया ये मॉडल, सपा-कांग्रेस ने भी बनाया खास प्लान


उन्होंने कहा कि मोदी ने 50 करोड़ से ज्यादा गरीबों के जनधन खाते खुलवाए, ये आपका बैंक खाता बंद कर देंगे और पैसे छीन लेंगे। मोदी ने हर गांव में बिजली पहुंचाई, ये बिजली कनेक्शन कटवा कर फिर अंधेरा कर देंगे। मोदी घर-घर पानी पहुंचा रहा है, सपा-कांग्रेस वाले आपके घर की पानी की टोंटी भी खोल कर ले जाएंगे और इसमें तो इनकी महारत है।


पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी किसी शाही खानदान से नहीं आया है। मैं इन्हीं माताओं जैसी गरीब मां का बेटा हूं। मुझे किसी के लिए कुछ कमाना नहीं है, लेकिन मैं अपने देश को इतना मजबूत बनाना चाहता हूं कि परिवारवादी पार्टियां फिर से देश को बदहाल न कर सकें। इसके लिए मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए।

हमारा श्रावस्ती इतनी ऐतिहासिक और पौराणिक जगह है, जहां पूरे देश से पर्यटक आना चाहते हैं। पहले इतने समय सपा-बसपा-कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन किसी ने श्रावस्ती के विकास के बारे में नहीं सोचा। इन्हें न श्रावस्ती के विकास की चिंता थी, न ही देश के विरासत की फिक्र थी। हमारी सरकार श्रावस्ती को देश के नक्शे पर अलग पहचान देने के लिए काम कर रही है।

मोदी वंचितों के अधिकारों का चौकीदार है
पीएम मोदी ने कहा कि वंचितों का जो अधिकार है, मोदी उसका चौकीदार है। मैं आपको गारंटी देता हूं, आरक्षण छीनने का कर्नाटक मॉडल देश में लागू नहीं होने दूंगा। जिन लोगों ने 60 साल तक कुछ नहीं किया, वो मोदी को रोकने के लिए एक हो गए हैं। यूपी में दो लड़कों की जोड़ी फिर से लॉन्च हुई है। वही पुरानी फ्लॉप फिल्म, वही पुराने किरदार, वही पुराने डायलॉग। पूरा चुनाव खत्म होने को है, लेकिन एक भी नई बात इन लोगों के मुंह से आपने सुनी क्या?
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed