{"_id":"6641e0fa356666134b07415a","slug":"loksabha-election-2024-mayawati-announced-to-make-awadh-state-if-comes-to-power-in-center-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: मायावती का एलान, केंद्र की सत्ता में आए तो अलग अवध राज्य की स्थापना करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: मायावती का एलान, केंद्र की सत्ता में आए तो अलग अवध राज्य की स्थापना करेंगे
Mon, 13 May 2024 04:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 May 2024 04:03 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सरोजनीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर केंद्र में बसपा की सरकार बनी तो नए अवध राज्य का गठन करेंगे जिसमें लखनऊ भी शामिल होगा।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि केंद्र में बसपा सरकार बनने पर अलग अवध राज्य की स्थापना की जाएगी, जिसमें लखनऊ भी शामिल होगा।
उन्होंने कहा भाजपा और आरएसएस मुफ्त राशन देने का प्रचार गांव-गांव जाकर कर रहे हैं। नमक अदा करने के बदले वोट मांग रहे हैं। जबकि यह राशन जनता के टैक्स के पैसों से बांटा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आप भाजपा और आरएसएस का नहीं, बल्कि अपना नमक खा रहे हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस और सपा को भी आरक्षण में भेदभाव करने पर घेरा।