फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Mayawati addressed a jansabha in Sultanpur.

Loksabha Election 2024 : मुख्यमंत्री योगी और मायावती की जनसभा से चरम पर पहुंचा चुनाव

Wed, 22 May 2024 11:44 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 22 May 2024 11:44 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही जनसभा कर अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गए थे। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती ने अलग-अलग जनसभाएं कर चुनाव प्रचार को चरम पर पहुंचाया।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Mayawati addressed a jansabha in Sultanpur.
सुल्तानपुर में मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का अब आखिरी दिन ही बचा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही जनसभा कर अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गए थे। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती ने अलग-अलग जनसभाएं कर चुनाव प्रचार को चरम पर पहुंचाया।

विज्ञापन


मैंने मां की तरह सबका रखा ध्यान : मेनका
कादीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब अपने संबोधन से कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा तो उसके बाद सांसद मेनका गांधी ने भावुक भाषण दिया। उन्होंने कहा कि मैं मशीन का पुर्जा हूं, आप लोगों ने मुझे जैसा चाहा वैसा ही चलाया। मैं चलती गई, सबका ध्यान एक मां की तरह रखा। जिले के विकास में योगदान दिया। कभी किसी से जाति-धर्म नहीं पूछा जो भी आया उसका काम किया। जनसभा को विधायक विनोद सिंह, राजेश गौतम, राज प्रसाद उपाध्याय, पूर्व मंत्री जय नरायण तिवारी, सुल्तानपुर चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल, कादीपुर चेयरमैन आनंद जयसवाल, पूर्व विधायक राम चंद्र चौधरी, निषाद पार्टी के राजेश निषाद, सुभासपा के अरविंद राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


माया की हर बात का तालियों से हुआ स्वागत
बसपा प्रमुख मायावती जब मोतीगंज बाजार में जनसभा को संबोधित कर रही थीं, उस वक्त कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा था। बसपा सुप्रीमो जब भी कोई अहम बात कहती थीं तो तालियों का शोर गूंज उठता था। इसके अलावा अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर दोनों जिलों से आए नेताओं के समर्थक अपने नेताओं के नारे भी लगाते नजर आए। बसपा की इस जनसभा में अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर दोनों के ही प्रत्याशी और समर्थक शामिल हुए थे। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष से पहले प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूरी ताकत से चुनाव लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने मतदान तक किसी तरह के बहकावे में न आने और बसपा के मजबूत होने का दावा किया। जिला अध्यक्ष सुरेश गौतम, मंडल प्रभारी छोटेलाल मौर्य जफर खान, दयाराम राजभर आदि ने भी जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed