{"_id":"664f83122598d150440dfce9","slug":"loksabha-election-2024-cm-yogi-adityanath-did-170-election-programmes-in-11-states-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election 2024: मुख्यमंत्री योगी ने 54 दिन में 11 राज्यों में किए 170 चुनावी कार्यक्रम, मथुरा से की थी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election 2024: मुख्यमंत्री योगी ने 54 दिन में 11 राज्यों में किए 170 चुनावी कार्यक्रम, मथुरा से की थी शुरुआत
Fri, 24 May 2024 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 24 May 2024 12:05 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बतौर भाजपा स्टार प्रचारक 27 मार्च को मथुरा से शुरुआत की थी। वह कुछ संसदीय क्षेत्रों में एक से अधिक बार पहुंचे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर भाजपा के स्टार प्रचारक 54 दिन में 11 राज्यों में चुनाव प्रचार कर चुके हैं। उन्होंने 170 चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने 137 जनसभा, 15 प्रबुद्ध सम्मेलन और 12 रोड शो किए हैं। इसके अलावा काशी में नारी वंदन-कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन में भी हिस्सा लिया। उन्होंने लोकसभा संचालन समिति की दो बैठकें भी की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि छठे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को भी सीएम दो राज्यों में पहुंचे। वहीं, जिन 11 राज्यों में उन्होंने चुनाव प्रचार किया। उनमें महाराष्ट्र, उत्तराखंड, बिहार, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। वहीं, योगी ने यूपी में छठे चरण की सभी 14 सीटों पर प्रचार किया है।
विज्ञापन
बता दें, योगी ने 27 मार्च को मथुरा में प्रबुद्ध सम्मेलन कर चुनावी कार्यक्रम का आगाज किया था। इसके बाद से वे निरंतर चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं। सातवें चरण में 13 लोकसभा सीटों पर पहली जून को वोट पड़ेगा। इससे पहले छठे चरण तक योगी यूपी की शेष 67 सीटों पर एक-दो बार नहीं, बल्कि कई बार चुनाव प्रचार में पहुंचे। वह सातवें चरण की गोरखपुर, वाराणसी आदि संसदीय क्षेत्रों में भी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन