{"_id":"662be50548a201ccf300b605","slug":"loksabha-election-2024-bsp-chief-mayawati-criticizes-congress-and-bjp-both-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election 2024: मायावती बोलीं - अच्छे दिन के वादे के बाद भी गरीब त्रस्त क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election 2024: मायावती बोलीं - अच्छे दिन के वादे के बाद भी गरीब त्रस्त क्यों
Sat, 27 Apr 2024 12:10 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:10 AM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा के साथ ही कांग्रेस पर हमला बोला और जनता से लोकसभा चुनाव में किसी व्यक्ति या पार्टी के बजाय देश हित में वोट करने की अपील की है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि अच्छे दिन और गरीबी हटाओ के वादे के बाद भी करोड़ों गरीब त्रस्त क्यों हैं? एक्स पर जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि देश में खासकर गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, महिलाओं व अन्य वंचितों को यह जरूर सोचना चाहिए कि भाजपा के अच्छे दिन लाने के उनके बहुप्रचारित लुभावने वादे का क्या हुआ?
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के गरीबी हटाओ के वादे की तरह भाजपा द्वारा भी बड़ी वादाखिलाफी की गई है। जबकि देश को संविधान के मानवतावादी व कल्याणकारी पवित्र उद्देश्य के तहत चलाकर बहुजनों का अपेक्षित विकास सरकार का मूल कर्तव्य है। फिर करोड़ों गरीबों, एससी-एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों का जीवन लगातार लाचार और बदहाल क्यों है?
विज्ञापन
किसी व्यक्ति या पार्टी विशेष के बजाय देश व देश के करीब सवा सौ करोड़ मेहनतकश जनता की गरीबी व बेरोजगारी मुक्त अच्छे दिन लाने के लिए वोट करने में ही देश व जनहित निहित है।
विज्ञापन