{"_id":"6620ee4061792e622a0ef316","slug":"loksabha-election-2024-bjp-betrayed-all-india-alliance-will-reply-says-congress-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब
Thu, 18 Apr 2024 03:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:26 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान से पहले कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। कहा कि भाजपा ने युवा, किसानों व महिलाओं हर किसी को छला है।
विज्ञापन
कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश के लोकतंत्र को कमजोर करने का पूरा प्रयास किया है। शुक्रवार को पहले चरण का मतदान हो रहा है। भाजपा ने किसानों, नौजवानों और महिलाओं सभी को छला है। इंडिया गठबंधन इसका मुहतोड़ जवाब देगा।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। देश में 83 फीसदी युवा बेरोजगार हैं। कांग्रेस ने 25 साल के युवाओं को पहले साल में एक लाख की नौकरी की गारंटी देने का एलान किया है। पेपर लीक जैसे प्रकरण खत्म होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अवध के रण में अंबेडकरनगर के रणबांकुरों का मोर्चा, यहां के नेता तीन अलग-अलग सीटों से लड़ रहे चुनाव
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या में छुटभइये ही नहीं, बड़े नेता भी नहीं बचा सके जमानत, इज्जत बचाने के लिए पाने होंगे 1.90 लाख वोट
कांग्रेस ने वादा किया है कि सरकार बनने पर परिवार के मुखिया को एक लाख रुपये देंगे। प्रमुख चीजों के दाम कम करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए एमएसपी लागू करने की गारंटी देंगे। भाजपा शासन में महिलाओं को छला गया है। यूपी में हर रोज करीब आठ रेप की घटनाएं हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है। कुटीर उद्योग खत्म हो रहे हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय कुमार दुबे ने कहा कि कांग्रेस सरकार सभी की सुरक्षा की गारंटी देगी। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता डॉ सीपी राय, अंशु दीक्षित, मनीष हिंदवी और शाहनवाज आलम आदि मौजूद रहे।