फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: BJP and RLD formed coopration committee for Election.

UP: भाजपा व रालोद की लोकसभा चुनाव समन्वय समिति का गठन, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री शामिल

Sat, 30 Mar 2024 04:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 30 Mar 2024 04:48 PM IST
सार

यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा व रालोद ने समन्वय समिति का गठन कर लिया है। इसमें रालोद के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा के प्रदेश महामंत्री का गठन किया गया है।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: BJP and RLD formed coopration committee for Election.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर अब दोनों पार्टियों के बीच चुनाव समन्वय समिति का भी गठन किया गया है। इसमें रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय व भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश आदि शामिल हैं।

विज्ञापन


रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने बताया कि समन्वय समिति चुनाव से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं देखेगी और उससे जुड़ी चीजों का संचालन भी करेगी। इसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री व पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी सुभाष यदुवंश, पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज क्षेत्र के प्रभारी संतोष सिंह, आगरा से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली में नहीं चली बसपा की सोशल इंजीनियरिंग, सर्वाधिक बेस वोटर होने के बावजूद नहीं मिल सकी है जीत, एक रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रचार का नया अंदाज: पार्टियों को सेलिब्रिटी ही नहीं, रील बनाने वालों की भी दरकार, 50 हजार से 50 लाख के पैकेज पर हो रहा काम


वहीं रालोद से उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री मुंशीराम पाल, शामली से विधायक प्रसन्न चौधरी समन्वय समिति में शामिल हैं। रामाशीष राय ने बताया कि 31 मार्च को मेरठ में पीएम मोदी के साथ रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी मंच साझा करेंगे। इस तरह पूरे प्रदेश में भाजपा-रालोद की संयुक्त सभाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed