फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: AAP MP Sanjay Singh meets to Akhilesh Yadav.

UP News: अखिलेश यादव बोले- न्याय दिलाने वाली संस्थाओं का विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल कर रही भाजपा

Fri, 12 Apr 2024 11:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 12 Apr 2024 11:17 PM IST
सार

आप सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यूपी में आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का काम करेगा।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: AAP MP Sanjay Singh meets to Akhilesh Yadav.
आप सांसद संजय सिंह व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश सपा मुख्यालय पर शुक्रवार की शाम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुलाकात हुई। इस दौरान संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह भी साथ थीं। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि हम यूपी में चुनाव नहीं लड़ेंगे। सपा और इंडिया गठबंधन को समर्थन देंगे। इस पर अखिलेश ने उनका आभार जताया। अखिलेश ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को जेल भेजकर उनका मनोबल तोड़ने की भाजपा की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से फोन पर वार्ता की और उनका हालचाल भी जाना। प्रदेश सपा मुख्यालय पर आयोजित संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। लोकतंत्र में यह तरीका अनैतिक है। सत्ता परिवर्तन तो होता रहता है। जिस तरीके से केजरीवाल और अन्य नेताओं का उत्पीड़न हो रहा है। उन्हें तिहाड़ जेल में रखा गया है। लेकिन, उनका मनोबल तोड़ने की भाजपा की कोशिशें सफल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि फर्जी मुकदमे लगाकर विपक्ष के नेता जेल भेजे जा रहे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री को जेल में रखा गया है। पुलिस डराकर भाजपा में शामिल करा रही है।
विज्ञापन


संजय सिंह ने भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को लोकतंत्र बचाने और तानाशाही खत्म करने के लिए अपना पूरा समर्थन और सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। विपक्ष के प्रति भाजपा उत्पीड़न का जो रवैया अपनाए हुए है,उसका करारा जवाब जनता देगी। यह तानाशाह हुकूमत के खिलाफ लामबंद होने का मौका है। संजय सिंह ने संकट के इस समय में सपा के आम आदमी पार्टी के साथ खड़े होने पर धन्यवाद भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। यह एक तानाशाह को हराने का चुनाव है। आम आदमी पार्टी यूपी में चुनाव नहीं लड़ रही है। हमारी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लोगों को डराकर धमकाकर भाजपा में शामिल करा रही है। दिल्ली में भी ऑपरेशन लोटस शुरू हो चुका है। दिल्ली सरकार के एक मंत्री के यहां छापेमारी की गई और फिर दबाव डालकर उससे इस्तीफा दिलवाया गया। आप सांसद संजय सिंह शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।



मणिपुर के मुख्यमंत्री से क्यों नहीं मांगा जा रहा इस्तीफा
संजय सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफा देने की मांग पर कहा कि मणिपुर में एक साल से हिंसा हो रही है। वहां महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है भाजपा के लोग वहां के मुख्यमंत्री से क्यों इस्तीफा नहीं मांगते हैं?

उन्होंने अखिलेश यादव का भी आभार जताया और कहा कि इस मुश्किल समय में अखिलेश यादव हमारे साथ खड़े हैं। हम उनका आभार जताते हैं। आज भी उन्होंने सुनीता भाभी (अरविंद केजरवाल की पत्नी) से फोन कर बात की और उनका हालचाल लिया। यूपी में आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed