{"_id":"66103fa7296a2c3071067139","slug":"loksabha-election-2024-81-nominations-of-second-phase-rejected-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election 2024: दूसरे चरण के चुनाव में 81 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज, 94 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election 2024: दूसरे चरण के चुनाव में 81 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज, 94 प्रत्याशी मैदान में
Sat, 06 Apr 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:04 AM IST
सार
दूसरे चरण के नामांकन के लिए 176 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। अब 94 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। आठ अप्रैल को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विस्तार
उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन और स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी हो गई। दूसरे चरण की आठ सीटों के लिए 175 प्रत्याशियों ने 226 नामांकन पत्र भरे थे।
विज्ञापन
इनमें से 81 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो गए। अब 94 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। आठ अप्रैल को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची आएगी।
विज्ञापन
प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को है। इसके लिए 28 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। स्क्रूटनी के बाद अमरोहा में 12, मेरठ में 9, बागपत में 7, गाजियाबाद में 14, नोएडा में 15, बुलंदशहर में 6, अलीगढ़ में 16 और मथुरा में 15 प्रत्याशी बचे हैं।
विज्ञापन