फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lokpal can not finish the corruption says Lokayukta.

लोकपाल से नहीं मिटेगा भ्रष्टाचार: लोकायुक्त

Mon, 17 Nov 2014 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 17 Nov 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
Lokpal can not finish the corruption says Lokayukta.

सूबे के लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा ने रविवार की शाम कहा कि लोकपाल या लोकायुक्त बनाने से भ्रष्टाचार का खात्मा नहीं किया जा सकता। इसके लिए समाज में चरित्र निर्माण करना होगा। किसी ने भ्रष्टाचार नहीं किया लेकिन दूसरे को करने से रोका नहीं तो भी वह दोषी माना जाएगा।

विज्ञापन


ये बातें उन्होंने नरिया स्थित रामनाथ चौधरी शोध संस्थान परिसर में अखिल भारतीय विद्वत परिषद की ओर से आयोजित विद्वत अलंकरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने भ्रष्टाचार न करने और न होने देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को सराहा।
विज्ञापन


लोकायुक्त ने कहा कि देश आतंकवाद, भ्रष्टाचार, कुप्रशासन, मानव अधिकारों के हनन और नारी उत्पीड़न जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। इनके निराकरण के लिए कदम उठाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवा का ढिंढोरा पीटकर अपना उल्लू सीधा करते हैं

Lokpal can not finish the corruption says Lokayukta.

कहा कि मंत्री, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री जैसा पद नहीं बल्कि सहृदयता, करुणा ही व्यक्ति को महान बनाती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग परोपकार और सेवा से जरूरतमंदों का कल्याण करते हैं लेकिन कुछ समाजसेवा का ढिंढोरा पीटकर अपना उल्लू सीधा करते हैं।

ऐसे में किसी को सम्मानित किए जाने से पहले उसकी योग्यता और समाज के प्रति उसके योगदान को परखा जाना चाहिए।

साथ ही विद्वत परिषद का आह्वान किया कि चरित्र निर्माण और मूल्यों की स्थापना का बीड़ा सरकार की मदद के बिना अपने बूते पर उठाएं, ताकि समाज में बेहतर माहौल बन सके।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह, पूर्व डीजीपी यशपाल सिंह समेत कई अफसर मौजूद थे। संचालन परिषद के सचिव डॉ. कामेश्वर उपाध्याय ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed