{"_id":"5cfeb656bdec22076100d7d7","slug":"loko-workshop-has-made-rafale-model-by-scrap","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गजब : इंटरनेट से फोटो देखकर स्क्रैप से बना डाला राफेल लड़ाकू विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब : इंटरनेट से फोटो देखकर स्क्रैप से बना डाला राफेल लड़ाकू विमान
Tue, 11 Jun 2019 11:14 AM IST
sahaj sahaj
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: sahaj sahaj
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
राफेल का मॉडल
- फोटो : अमर उजाला
सुनकर चौंक गए न। लेकिन यह सच है। देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। उत्तर रेलवे की लोको वर्कशॉप ने स्क्रैप से फाइटर जेट राफेल का मॉडल बनाया है, जो आकर्षण का केंद्र बनाया हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि इंटरनेट पर उपलब्ध फोटो के आधार पर स्क्रैप का इस्तेमाल कर राफेल बनाया गया है।
लोको वर्कशाप चारबाग में स्क्रैप की पतली प्लेटों को जोड़कर इसे बनाया गया है। यह मॉडल मुख्य हाल में रखा गया है, जिसे देखने लोग पहुंच रहे हैं। इसमें प्लेन के उड़ान भरते समय आवाज भी डब करके डाली गई है।
विज्ञापन
लोको वर्कशाप चारबाग में स्क्रैप की पतली प्लेटों को जोड़कर इसे बनाया गया है। यह मॉडल मुख्य हाल में रखा गया है, जिसे देखने लोग पहुंच रहे हैं। इसमें प्लेन के उड़ान भरते समय आवाज भी डब करके डाली गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
आपको बता दें कि भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल फाइटर जेट की डील हुई हैं। करीब 59 हजार करोड़ रुपये की डील में भारत को एक राफेल विमान करीब 1600 करोड़ रुपए का मिलेगा। सितंबर में पहला राफेल विमान भारतीय वायु सेना को सौंपा जाएगा। सभी 36 विमान 66 महीने के भीतर भारत आ जाएंगे। आधुनिक मिसाइल और हथियार तकनीक से लैस राफेल फाइटर जेट के बेड़े में शामिल होने से भारतीय वायुसेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।