फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections: All India Muslim Jamaat gives advice to Akhilesh, do not betray Congress in India allianc

लोकसभा चुनाव: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने अखिलेश को दी नसीहत, इंडिया गठबंधन में ना करें कांग्रेस संग धोखा

Thu, 15 Feb 2024 08:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 15 Feb 2024 08:16 PM IST
सार

इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे के बीच आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अखिलेश यादव से कांग्रेस को उसकी वरीयता वाली सीटें देने की अपील की है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: All India Muslim Jamaat gives advice to Akhilesh, do not betray Congress in India allianc
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर इंडिया गठबंधन में धोखा न करने की नसीहत दी है। साथ ही कांग्रेस को उसकी वरीयता वाली सीटें देने की अपील की है। यह भी कहा है कि सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन धर्म नहीं निभाया तो माना जाएगा कि वह किसी न किसी रूप में भाजपा को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


बरेलवी ने अखिलेश यादव को भेजे पत्र में कहा कि आप पीडीए अभियान चला रहे हैं। वर्ष 2022 के चुनाव में मुसलमानों ने 98 प्रतिशत वोट देकर ज्यादा से ज्यादा सीटें जिताने का कार्य किया। मुसलमानों के इतने समर्थन के बाद भी राज्यसभा की सीट के लिए एक भी मुसलमान नहीं उतारा गया। इससे समाज के लोगों को तकलीफ हुई है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस अच्छी स्थिति में थी, लेकिन सपा ने उम्मीदवार उतार कर गठबंधन धर्म नहीं निभाया।
विज्ञापन


 उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन में सपा की अच्छी स्थिति है, लेकिन नकारात्मक रवैए की वजह से रालोद गठबंधन से अलग हो चुका है। अब सपा की ओर से यही नकारात्मक रवैया कांग्रेस के प्रति भी अपनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में सपा की ओर से कांग्रेस को गलत सीटें दी जा रही हैं। इससे स्पष्ट है कि आप लोकसभा में भाजपा के खिलाफ कमजोर उम्मीदवार उतारने की मंशा रखते हैं। लखनऊ में राजनाथ सिंह के खिलाफ जिस उम्मीदवार की घोषणा की गई है। उससे भी यही प्रतीत होता है कि भाजपा को वॉक ओवर दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेलवी ने कांग्रेस की तारीफ करते हुए लिखा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पूरे देश में नफरत के खिलाफ यात्रा निकाल रहे हैं। वह संविधान बचाने, अमन पसंद लोगों को एकजुट करने में जुटे हैं। ऐसे में सपा को साथ देना चाहिए। भाजपा को रोकने के लिए सपा और कांग्रेस को एक मंच पर आना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में फिरकापरस्त ताकतों को मजबूत करने की गलती न करें। मुसलमानों के जज्बात एवं अहसास को ठेस न पहुंचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed