फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections 2019 Yogi Adityanath campaigns in Gonda.

आतंकवादियों के मरने पर दुखी होते हैं सपा-बसपा और कांग्रेस: गोंडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Mon, 29 Apr 2019 09:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Mon, 29 Apr 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Yogi Adityanath campaigns in Gonda.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

जब देश का जवान शहीद होता है तो कांग्रेस का शाही परिवार, सपा व बसपा उसकी शहादत पर सवाल खड़ा करते हैं। ये लोग आतंकियों के मारे जाने पर आंसू बहाते हैं। कांग्रेस सरकार में आतंकवाद और नक्सलवाद देश के 270 जनपदों में था। मगर भाजपा शासन में पांच से छह जिलों में सिमट कर रह गया है। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोंडा के डुमरियाडीह के राजा देवी बक्स सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में कही।

विज्ञापन


अपने 15 मिनट के संबोधन में सीएम योगी ने कांग्रेस, सपा व बसपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि चांदनी रात चोरों को अच्छी लगती है, इसलिए सपा-बसपा सब एक हो गए। बटाला हाउस कांड पर कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार के दरबारी आतंकियों के मारे जाने पर आंसू बहाते हैं। पुलवामा कांड में भी कांग्रेस प्रश्नचिन्ह लगा रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार में देश के 270 जनपदों में आतंकवाद और नक्सलवाद अपनी जड़ें जमाए था। मगर भाजपा शासन में अब पांच से छह जिलों में सिमटकर रह गया है। इस बार फिर मोदी सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बालेश्वनाथ की धरती को नमन करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने 7 करोड़ गरीब परिवारों को उज्ज्वला योजना, साढ़े नौ करोड़ परिवारों को शौचालय समेत 5 करोड़ गरीबों के लिए आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं दी हैं।

भाजपा सरकार में बिछा दिया है सड़कों का जाल

Lok Sabha Elections 2019 Yogi Adityanath campaigns in Gonda.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार में लघु एवं सीमांत किसानों का कर्ज माफ होने के साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी खूब काम हुआ है। 2014 से पहले गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती की सड़कें खराब थीं।

पहले गोंडा से तुलसीपुर देवीपाटन जाने में तीन घंटे लगते थे। मगर अब सड़कों का जाल बिछा है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया गया तो पूरे प्रदेश में अवैध बूचड़खाने बंद करा दिए गए।

सपा सरकार में रामपुर, लखनऊ समेत अयोध्या में हुए आतंकी हमले के आरोपियों के मुकदमे वापस लिए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ, देशद्रोहियों के साथ है। ऐसा कांग्रेस के घोषण पत्र को देखकर लगता है। घोषणा पत्र भाजपा ने भी बनाया लेकिन जाति धर्म देखकर नहीं बनाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों को आवास दिया गया लेकिन उनकी जाति नहीं देखी गई। उनका धर्म नहीं पूछा गया। मुख्यमंत्री ने जनता से सवाल किया कि बिजली मिल रही है या नहीं जिस पर जनता ने हां में जवाब दिया। बाद में कहा कि सपा-बसपा की सरकार में ईद पर बिजली मिलती थी, होली पर नहीं। मोहर्रम पर बिजली आती थी पर दीवाली पर नहीं। इन लोगों ने लोकतंत्र का मजाक बना रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed