फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections 2019 Smriti Irani replied back to Priyanka Gandhi vadra about people of amethi.

स्मृति ईरानी ने कहा जहां से चाहो रिश्तेदारों को बुला लो, देश ने फिर प्रधान सेवक को चुन लिया है

Mon, 22 Apr 2019 09:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 22 Apr 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Smriti Irani replied back to Priyanka Gandhi vadra about people of amethi.
प्रियंका गांधी वाड्रा व स्मृति ईरानी। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री व अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को करारा जवाब देते हुए कहा कि कॉल करके जहां से भी चाहे अपने रिश्तेदारों को बुला लो। फिर चाहे वह देश से हों, इटली से हों या दुनिया के किसी और कोने से। भारत की जनता इंसाफ करेगी और उन्होंने पहले ही प्रधान सेवक को चुन लिया है फिर से। लेकिन इस बार पूरे गांधी परिवार को एक कड़ा संदेश भी मिलना चाहिए। 

विज्ञापन

 

इससे पहले स्मृति ईरानी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के अमेठी में जूता बांटने पर दिए गए बयान पर करारा पलटवार किया है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि एक्टर मैं रह चुकी हूं इसलिए प्रियंका एक्टिंग न करें तो बेहतर है, जहां तक उन गरीब नागरिकों की बात है जिनके पैरों में जूते नही हैं तो मैं यही कहना चाहूंगी कि अगर उनमें (प्रियंका गांधी) जरा सी भी शर्म बाकी है तो वह खुद जाकर देख लें कि सच क्या है...?
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, प्रियंका गांधी ने अमेठी में बयान दिया कि यहां की जनता को पता है कि अमेठी किसके दिल में रहती है। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी यहां आती हैं और लोगों को जूते बांटती हैं ये कहने के लिए कि अमेठी की जनता के पास पहनने के लिए जूते नहीं हैं। वह ये सोचती हैं कि ये राहुल गांधी का अपमान है लेकिन ये राहुल गांधी का नहीं बल्कि पूरे अमेठी की जनता क अपमान है।

उन्होंने कहा कि अमेठी व रायबरेली की जनता ने आज तक कभी किसी से भीख नहीं मांगी। प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिनों के दौरे पर अमेठी में हैं। उनके अलावा सोनिया गांधी रायबरेली में तो राहुल गांधी भी अमेठी में प्रचार कर रहे हैं।
   




 

यहां देखें प्रियंका गांधी वाड्रा का पूरा बयान




 

स्मृति ईरानी ने यूं प्रियंका गांधी वाड्रा पर किया पलटवार, ये रहा पूरा बयान




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed