फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections 2019 Priyanka Gandhi was main campaigner in Uttar Pradesh.

यूपी में प्रियंका गांधी के भरोसे रहा कांग्रेस का प्रचार अभियान, राहुल से दोगुनी रैलियां कींं

Sat, 18 May 2019 12:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 May 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Priyanka Gandhi was main campaigner in Uttar Pradesh.
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का प्रचार अभियान एक तरह से प्रियंका गांधी वाड्रा के भरोसे ही रहा है। उन्होंने 55 लोकसभा क्षेत्रों में 40 रैलियां और करीब इतने ही रोड शो किए। वहीं, राहुल गांधी ने 20 रैलियां और रोड शो किए। यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी सिर्फ रायबरेली तक ही सीमित रहीं। कांग्रेस प्रदेश में 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। शेष सीटें गठबंधन प्रत्याशी या सहयोगी दलों के लिए छोड़ी हैं।

विज्ञापन


प्रियंका ने जिन क्षेत्रों में चुनावी प्रचार किया वहां उन्होंने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। फतेहपुर समेत कई लोकसभा क्षेत्रों में वे एक से ज्यादा बार भी गईं। हालांकि, श्रावस्ती, बस्ती और गोंडा समेत 15 लोकसभा क्षेत्र ऐसे रहे, जहां कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में होने के बावजूद वे प्रचार के लिए नहीं जा सकीं। लखनऊ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा के बाद वे यहां नहीं आ पाईं।
विज्ञापन


प्रचार अभियान थमने के अंतिम दिन उनके आने की संभावना जताई गई थी, लेकिन अंतिम समय पर कार्यक्रम बदल गया। हालांकि कांग्रेस की महासचिव नियुक्ति होने के बाद उन्होंने राहुल के साथ लखनऊ में बड़ा रोड शो किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने की 20 रैलियां व रोड शो

राहुल ने फतेहपुर सीकरी और लखीमपुर खीरी समेत विभिन्न स्थानों पर 20 रैलियां और रोड शो किए। सूत्रों के मुताबिक राहुल ने यूपी में प्रचार की कमान प्रियंका को ही सौंप दी थी। यही वजह है कि उन्होंने यहां प्रचार में कोई ज्यादा दखल नहीं दिया। वहीं, सोनिया गांधी ने सिर्फ रायबरेली ही में एक जनसभा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed