{"_id":"5cc816e1bdec2207177147fc","slug":"lok-sabha-elections-2019-priyanka-gandhi-vadra-on-citizenship-of-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाने पर प्रियंका गांधी बोलीं, क्या बकवास है ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाने पर प्रियंका गांधी बोलीं, क्या बकवास है ये
Tue, 30 Apr 2019 04:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 30 Apr 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : अमर उजाला
गृह मंत्रालय द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर नोटिस भेजे जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी है। लोगों ने देखा कि वह यहीं पैदा हुए और बड़े हुए। ये सब बकवास है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर एक नोटिस जारी किया है। जिस पर प्रियंका गांधी ने जवाब दिया। प्रियंका गांधी अमेठी के दौरे पर हैं और राहुल के समर्थन के लिए जनसंपर्क कर रही हैं।
विज्ञापन
#WATCH Priyanka Gandhi Vadra on MHA notice to Rahul Gandhi over citizenship, says," The whole of India knows that Rahul Gandhi is an Indian. People have seen him being born and grow up in India. Kya bakwaas hai yeh?" pic.twitter.com/Rgt457WMoi
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 30, 2019
गृह मंत्रालय ने एक पत्र में कहा कि उसे भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से अर्जी मिली है। उसमें कहा गया है कि राहुल गांधी ब्रिटेन में 2003 में पंजीकृत कंपनी बैकऑप्स लिमिटेड के डायरेक्टर्स में शामिल थे। मंत्रालय के अनुसार, स्वामी का कहना है कि ब्रिटिश कंपनी के 10 अक्टूबर, 2005 और 31 अक्टूबर, 2006 को भरे गए वार्षिक टैक्स रिटर्न में गांधी की जन्म तिथि 19 जून, 1970 बताई गई है। उसमें गांधी को ब्रिटिश नागरिक बताया गया है। इसके अलावा 17 फरवरी, 2009 को इस कंपनी की अर्जी में भी आपकी नागरिकता ब्रिटिश बताई गई है। आपसे अनुरोध किया जाता है कि इस संबंध में आप एक सप्ताह के भीतर अपना तथ्यात्मक रूख मंत्रालय के समक्ष स्पष्ट करें।
दो बार शिकायत
स्वामी ने राहुल की नागरिकता को लेकर सबसे पहले 21 सितंबर 2017 को शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने 29 अप्रैल 2019 को दोबारा पत्र लिखा। पत्र में स्वामी ने राहुल के ब्रिटिश नागरिक होने का दावा किया है।अमेठी की जनता से कही ये बातें