{"_id":"5cbeb7aebdec2214666d9c94","slug":"lok-sabha-elections-2019-priyanka-gandhi-vadra-on-candidature-from-varanasi-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी ने वाराणसी से चुनाव लड़ने के दिए संकेत, कहा- पार्टी जो चाहेगी वही करूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी ने वाराणसी से चुनाव लड़ने के दिए संकेत, कहा- पार्टी जो चाहेगी वही करूंगी
Tue, 23 Apr 2019 12:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर वाराणसी से चुनाव लड़ने का संकेत दिया। रायबरेली में उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर पार्टी चाहेगी तो वह वाराणसी से लड़ने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती एक कांग्रेसी कार्यकर्ता का हाल जानने के लिए आई थीं। दरअसल, कांग्रेस सम्मेलन में आ रहे एक नेता की गाड़ी पलट गई थी जिसके बाद उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रियंका ने अस्पताल में भर्ती कई अन्य मरीजों का भी हालचाल लिया।
विज्ञापन
प्रियंका ने दिवंगत पूर्व शिक्षक विधायक देवी दयाल शास्त्री के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। कुछ दिनों पहले ही देवी दयाल शास्त्री का निधन हो गया था। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन