{"_id":"5cc54c37bdec2207514f18c6","slug":"lok-sabha-elections-2019-pm-modi-meets-to-election-team-in-lucknow-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर ली चुनावी तैयारियों की जानकारी, कार्यकर्ता बोले- उम्मीद से ज्यादा जीतेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर ली चुनावी तैयारियों की जानकारी, कार्यकर्ता बोले- उम्मीद से ज्यादा जीतेंगे
Sun, 28 Apr 2019 12:16 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कन्नौज, हरदोई व सीतापुर में चुनावी सभाएं करने के बाद दिल्ली लौटते वक्त अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां स्वागत करने पहुंचे प्रदेश भाजपा की चुनाव टीम में शामिल पदाधिकारियों से पीएम मोदी ने चुनावी तैयारियों पर बात की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, यूपी में चुनावी सभाएं अच्छी हो रही है। पर, कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से अभी लगे रहना है। भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजय राय ने मोदी से कहा कि यूपी से उन्हें जितनी अपेक्षा है, उससे अधिक सीटें जीतेंगे। इस पर मोदी ने जवाब दिया कि अति उत्साह से बचे रहना है।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत सिंह अटल ने कहा कि चुनाव आयोग से संपर्क स्थापित कर प्रदेश भर के संवेदनशील बूथों की रिपोर्ट देने का काम कर रही है।
प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने सभाओं की जानकारी दी। प्रदेश कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन