सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने में कांग्रेस भी भाजपा से पीछे नहीं: बसपा सुप्रीमो मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के मामले में कांग्रेस भी भाजपा से कम नहीं है। मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट के बसपा उम्मीदवार को कांग्रेस ने डरा-धमकाकर जबदरस्ती बैठा दिया है।
बसपा वहां अपने सिंबल पर ही चुनाव लड़कर इसका जवाब देगी। मध्य प्रदेश में अब कांग्रेस सरकार को समर्थन जारी रखने पर भी पुनर्विचार किया जाएगा।
मायावती ने यहां जारी बयान में कहा कि मध्य प्रदेश से मिली रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस वहां भाजपा से कम, बसपा से ज्यादा लड़ने का कार्य कर रही है। वहां की सरकार भाजपा पर मेहरबान है लेकिन बसपा के लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज करने के अलावा उन्हें डरा-धमकाकर व प्रलोभन दिए जा रहे हैं।
यह कांग्रेस पार्टी का दोगला चेहरा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी यह घिनौनी साजिश तब कर रही है जब बसपा ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार को बाहर से अपना समर्थन दे रखा है। इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस, बसपा को कमजोर करने के मामले में अपना पुराना रवैया बदलने को अभी भी तैयार नहीं है।
उन्होंने कहा कि बसपा-बसपा व आरएलडी गठबंधन के मामले में भाजपा व कांग्रेस दोनों ही एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। जनता को इस चुनाव में भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस से भी सावधान रहने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियां अपने पक्ष में हवा बनाने केलिए सर्वे और ओपिनियन पोल का सहारा लेती हैं। लेकिन हमारी पार्टी कहने पर कम और काम करने पर अधिक विश्वास करती है।
हमारी सरकार बनी तो गरीबी को सरकारी और गैर सरकारी नौकरी मिलेगी। मायावती ने कहा कि हमारा गठबंधन जाति और धर्म पर नहीं बल्कि विकास के नाम पर वोट मांग रहा है। हमारी सरकार आई तो सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की नीति पर काम करेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि भाजपा और कांग्रेस के झांसे में न आएं।
... तो गठबंधन के प्रत्याशी होते शत्रुधन सिन्हा
जबकि गठबंधन के नेता कांग्रेस का विरोध करते रहे है। उन्होंने कहा कि शत्रुधन सिन्हा भी हमारे गठबंधन से सहमत हैं। बिहार में हमारे गठबंधन का जनाधार नहीं है, इस लिए वह कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने शत्रुधन सिन्हा का इस्तेमाल करके किनारे कर दिया।
मायावती ने गठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि मोहनलालगंज सीट पर चुनाव लड़ रहे सीएल वर्मा सरकारी नौकरी में रहते हुए भी बामसेफ के लिए काम करते रहे। अब इन्होंने सरकारी नौकरी छोड़कर आपकी सेवा का प्रण लिया है। आप लोग इन्हें जिता कर भेज देना।
प्रत्याशी बोले
लखनऊ सीट से प्रत्याशी पूनम सिन्हा ने कहा कि आप लोगों ने मन की बात बहुत सुन ली। अब दिल की बात सुनिए। उन्होंने लखनऊ के लिए कुछ करने का मौका दिए जाने पर मायावती और अखिलेश यादव का शुक्रिया अदा किया।
पांच घंटे चिलचिलाती धूप में मायावती का इंतजार
मायावती को रैली संबोधित करने का कार्यक्रम 12:30 बजे का था। 11 बजे से ही मैदान भरने लगा था। पहली सभा लखीमपुर में थी। लखीमपुर की सभा खत्म हुई, तभी मायावती के हेलीकाप्टर में तकनीतिकी समस्या आ गई।
काफी मशक्कत के बाद भी जब उसे ठीक नहीं किया जा सका तो लखनऊ से दूसरा हेलीकाप्टर मंगाया गया तब जाकर मायावती शाम साढ़े चार लखनऊ की रैली को संबोधित करने के लिए पहुंच सकीं।
इस दौरान रैली के लिए बनाया गया पंडाल पूरी तरह से भर गया था और लोग धूप में खड़े मायावती का इंतजार कर रहे थे। इंतजार लंबा होता जा रहा था और दूसरी पंक्ति के नेताओं के भी भाषण दे-दे कर हलक सूख रहे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.