{"_id":"5ccd4d81bdec2207140c547f","slug":"lok-sabha-elections-2019-maulana-kalbe-javvad-annouces-his-support-for-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिया धर्म गुरू कल्बे जव्वाद ने राजनाथ सिंह को दिया समर्थन, बोले- ऐसे लोगों का जिताना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिया धर्म गुरू कल्बे जव्वाद ने राजनाथ सिंह को दिया समर्थन, बोले- ऐसे लोगों का जिताना जरूरी
Sat, 04 May 2019 02:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 May 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह को समर्थन का एलान करते मौलाना कल्बे जव्वाद।
- फोटो : amar ujala
शिया धर्मगुरू मौलाना कल्बे जव्वाद ने लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह को समर्थन देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ ऐसे लोग हैं जो नफरत का पैगाम देते हैं लेकिन राजनाथ सिंह ने हमेशा ही मोहब्बत का पैगाम दिया है। इसलिए हमने उन्हें समर्थन देने का वादा किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं भी किसी पर जुल्म हुआ तो वह यही चाहता है कि उसे हिंदुस्तान में पनाह मिल जाए। हिंदुस्तान की धरती मोहब्बत की धरती है यहां नफरत की कोई जगह नहीं है। ऐसे में हमने अच्छे व्यक्ति को समर्थन देने का एलान किया है जो कि मोहब्बत का पैगाम देते हैं।
विज्ञापन
जव्वाद ने कहा कि ऐसे लोगों को जिताना जरूरी है भले ही वह किसी भी पार्टी से हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन