फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha elections 2019 Filing 29 nominations in Fourth phase

लोकसभा चुनाव 2019: चतुर्थ चरण में अब तक 29 नामांकन पत्र दाखिल, 75 किए गए निरस्त

Fri, 05 Apr 2019 10:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 05 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Filing 29 nominations in Fourth phase
चुनाव आयोग, उत्तर प्रदेश - फोटो : facebook

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के तृतीय चरण के 10 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच में 132 नामांकन पत्र सही पाए गए और 75 नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए। इसके अलावा चतुर्थ चरण में आज 16 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस प्रकार चतुर्थ चरण में अब तक कुल 29 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि तृतीय चरण में नामांकन पत्रों की जांच के उपरान्त मुरादाबाद में 10 नामांकन पत्र, रामपुर में 7, सम्भल में 1, फिरोजाबाद में 16, मैनपुरी में 2, एटा (कासगंज) में 2, बदायूं में 16, आंवला (बरेली) में 9, बरेली में 10 तथा पीलीभीत में 2 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से निरस्त किए गए।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तृतीय चरण में नामांकन पत्रों की जांच के उपरान्त मुरादाबाद में 15 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र, रामपुर में 12, सम्भल में 14, फिरोजाबाद में 6, मैनपुरी में 14, एटा (कासगंज) में 15, बदायूं में 9, आंवला (बरेली) में 15, बरेली में 18 तथा पीलीभीत में 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चतुर्थ चरण में नामांकन के चौथे दिन कुल 16 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिसमें शाहजहांपुर से 1 प्रत्याशी, खीरी से 2, हरदोई से 1, मिश्रिख (हरदोई) से 3, उन्नाव से 2, फर्रूखाबाद से 1, इटावा से 2, कन्नौज से 1, कानपुर (कानपुर नगर) से 1, अकबरपुर (कानपुर नगर) से 1 तथा हमीरपुर से 1 प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस प्रकार अब तक शाहजहांपुर में 2 प्रत्याशी, खीरी में 6, हरदोई में 1, मिश्रिख (हरदोई) में 3, उन्नाव में 3, फर्रूखाबाद में 1, इटावा में 2, कन्नौज में 1, कानपुर (कानपुर नगर) में 3, अकबरपुर (कानपुर नगर) में 5, जालौन में 1 तथा हमीरपुर में 1 प्रत्याशी ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य रूप से नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में खीरी से समाजवादी पार्टी की पूर्वी वर्मा तथा सीपीआई के विपनेश, मिश्रिख से कांग्रेस की मंजरी राही तथा बीएसपी की डॉ. नीलू सत्यार्थी, इटावा से बीजेपी के राम शंकर कठेरिया तथा हमीरपुर से बीएसपी के दिलीप सिंह के नाम शामिल हैं।   


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 138-निघासन (खीरी) विधान सभा क्षेत्र के उप निर्वाचन हेतु आज श्रेष्ठतम राष्ट्र पार्टी के ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed