फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha elections 2019 election campaign of First phase

11 अप्रैल को यूपी की इन आठ सीटों पर होगा मतदान, आज थमेगा चुनाव प्रचार, मैदान में हैं ये दिग्गज

Tue, 09 Apr 2019 11:35 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 Apr 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 election campaign of First phase
फाइल फोटो
लोकसभा चुनाव के पहले चरण की आठ सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार को शाम 5 बजे थम जाएगा। सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में संसदीय सीटों के लिए 96 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इस सीटों के लिए 11 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन


कैराना, बिजनौर, गौतमबुद्ध नगर और बागपत में 13-13, गाजियाबाद में 12, सराहनपुर और मेरठ में 11-11 और मुजफ्फरनगर में 10 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए 6716 मतदान केंद्र और 16,581 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन आठ लोकसभा क्षेत्रों में लगभग 1.50 करोड़ मतदाता हैं, इनमें 82.24 लाख पुरुष, 68.39 लाख महिला और 1014 तृतीय लिंग मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के साथ ही पहले चरण की आठ सीटों पर उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था। पश्चिमी यूपी की आठ सीटों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ और सहारनपुर में सभा की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और रालोद अध्यक्ष अजीत सिंह ने रविवार को सहारनपुर में संयुक्त सभा की है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने भी कई जगह सभाएं की और गाजियाबाद में रोड शो किया। उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने भी दिनरात घर घर दस्तक देकर, नुक्कड़ सभाएं और चौपाल लगाकर प्रचार किया। 
 

ये दिग्गज है मैदान में

सहारनपुर से भाजपा के राघव लखन पाल, कांग्रेस के इमरान मसूद और  बसपा के फजलुर्रहमान के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। बागपत में केन्द्रीय मंत्री सतपाल सिंह और रालोद के उपाध्यक्ष जयंत सिंह के बीच सीधा मुकाबला है।

मुजफ्फर नगर में भाजपा के संजीव बालियान और रालोद के अध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी के बीच टक्कर है। कैराना में भाजपा के प्रदीप चौधरी और सपा की तबसुम हसन के बीच सीधा मुकाबला है।

गाजियाबाद में केन्द्रीय मंत्री भाजपा के उम्मीदवार जनरल वी.के. सिंह और सपा के सुरेश बंसल, गौतमबुद्ध नगर में केन्द्रीय मंत्री भाजपा उम्मीदवार डॉ. महेश शर्मा और बसपा के सतवीर नागर के बीच मुकाबला है। बिजनौर में भाजपा के कुंवर भारतेन्द्र और बसपा के मलूक नागर के बीच सीधी टक्कर है।

लोकसभा क्षेत्र पुरुष महिला तृतीय लिंग कुल
सहारनपुर  922046 800393  141   1722580
कैराना  887718  756115  101  1643934
मुजफ्फर नगर  912745 772733  116  1685594
बिजनौर 887589 763432 84  1651105
मेरठ  1021484 850529 133 1872146
बागपत 880325 711870 102 1592297
गाजियाबाद 1480510 1176108 161 2656779
गौतमबुद्ध नगर 1232418 1008653 176 2241247
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed