{"_id":"5cac1099bdec22144f4185c1","slug":"lok-sabha-elections-2019-election-campaign-of-first-phase","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"11 अप्रैल को यूपी की इन आठ सीटों पर होगा मतदान, आज थमेगा चुनाव प्रचार, मैदान में हैं ये दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 अप्रैल को यूपी की इन आठ सीटों पर होगा मतदान, आज थमेगा चुनाव प्रचार, मैदान में हैं ये दिग्गज
Tue, 09 Apr 2019 11:35 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 09 Apr 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
लोकसभा चुनाव के पहले चरण की आठ सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार को शाम 5 बजे थम जाएगा। सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में संसदीय सीटों के लिए 96 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इस सीटों के लिए 11 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
कैराना, बिजनौर, गौतमबुद्ध नगर और बागपत में 13-13, गाजियाबाद में 12, सराहनपुर और मेरठ में 11-11 और मुजफ्फरनगर में 10 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए 6716 मतदान केंद्र और 16,581 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन आठ लोकसभा क्षेत्रों में लगभग 1.50 करोड़ मतदाता हैं, इनमें 82.24 लाख पुरुष, 68.39 लाख महिला और 1014 तृतीय लिंग मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के साथ ही पहले चरण की आठ सीटों पर उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था। पश्चिमी यूपी की आठ सीटों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ और सहारनपुर में सभा की।
विज्ञापन
गठबंधन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और रालोद अध्यक्ष अजीत सिंह ने रविवार को सहारनपुर में संयुक्त सभा की है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने भी कई जगह सभाएं की और गाजियाबाद में रोड शो किया। उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने भी दिनरात घर घर दस्तक देकर, नुक्कड़ सभाएं और चौपाल लगाकर प्रचार किया।

Trending Videos
ये दिग्गज है मैदान में
सहारनपुर से भाजपा के राघव लखन पाल, कांग्रेस के इमरान मसूद और बसपा के फजलुर्रहमान के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। बागपत में केन्द्रीय मंत्री सतपाल सिंह और रालोद के उपाध्यक्ष जयंत सिंह के बीच सीधा मुकाबला है।
मुजफ्फर नगर में भाजपा के संजीव बालियान और रालोद के अध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी के बीच टक्कर है। कैराना में भाजपा के प्रदीप चौधरी और सपा की तबसुम हसन के बीच सीधा मुकाबला है।
गाजियाबाद में केन्द्रीय मंत्री भाजपा के उम्मीदवार जनरल वी.के. सिंह और सपा के सुरेश बंसल, गौतमबुद्ध नगर में केन्द्रीय मंत्री भाजपा उम्मीदवार डॉ. महेश शर्मा और बसपा के सतवीर नागर के बीच मुकाबला है। बिजनौर में भाजपा के कुंवर भारतेन्द्र और बसपा के मलूक नागर के बीच सीधी टक्कर है।

| लोकसभा क्षेत्र | पुरुष | महिला | तृतीय लिंग | कुल |
| सहारनपुर | 922046 | 800393 | 141 | 1722580 |
| कैराना | 887718 | 756115 | 101 | 1643934 |
| मुजफ्फर नगर | 912745 | 772733 | 116 | 1685594 |
| बिजनौर | 887589 | 763432 | 84 | 1651105 |
| मेरठ | 1021484 | 850529 | 133 | 1872146 |
| बागपत | 880325 | 711870 | 102 | 1592297 |
| गाजियाबाद | 1480510 | 1176108 | 161 | 2656779 |
| गौतमबुद्ध नगर | 1232418 | 1008653 | 176 | 2241247 |