फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections 2019 EC issues notice to UP CM Yogi Adityanath over his Babar ki aulad

'बाबर की औलाद' कहने पर चुनाव आयोग ने योगी को जारी किया नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

Thu, 02 May 2019 09:48 PM IST
राजेश सैनी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 02 May 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 EC issues notice to UP CM Yogi Adityanath over his Babar ki aulad
योगी आदित्यानाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है। आयोग ने उन्हें नोटिस का जवाब देने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी है।

विज्ञापन

 

क्या है मामला?
19 अप्रैल को योगी ने संभल में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए 'बाबर की औलाद' शब्द का इस्तेमाल किया था। उन्होंने संभल से सपा उम्मीदवार शफीकुर्र रहमान बर्क का जिक्र करते हुए कहा था, "जब मैं सांसद था तो मैंने एक बार सपा के उम्मीदवार जो खुद सांसद थे, उनसे उनके पूर्वजों के बारे में पूछा. उन्होंने कहा कि हम बाबर के उत्तराधिकारी हैं. मैं हैरान था। एक तरफ, एक ऐसी पार्टी का उम्मीदवार है जो बाबा भीमराव आंबेडकर और गौतम बुद्ध से जुड़े स्थानों का विकास करता है. दूसरी तरफ विपक्ष का ऐसा उम्मीदवार है जो खुद को 'बाबर की औलाद' कहता है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बयान को लेकर आयोग ने उनसे जवाब मांगा है। गौर करने वाली बात यह है कि योगी ने यह बयान ठीक उस समय दिया जब उन पर लगे 72 घंटे के प्रतिबंध के बाद उन्हें फिर से लोकसभा चुनाव में प्रचार करने की इजाजत मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed