{"_id":"5cd26923bdec22077b457abb","slug":"lok-sabha-elections-2019-bsp-will-fight-on-16-seats-and-sp-on-11-in-next-two-phases","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम चरणों में 16 पर बसपा व 11 सीटों पर लड़ रही सपा, 2014 में भाजपा ने जीती थी एक छोड़ सब सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम चरणों में 16 पर बसपा व 11 सीटों पर लड़ रही सपा, 2014 में भाजपा ने जीती थी एक छोड़ सब सीटें
Wed, 08 May 2019 11:13 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 08 May 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव, मायावती व अमित शाह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के आखिरी दो चरणों में 16 पर बसपा और 11 सीटों पर सपा उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। गठबंधन नेता संयुक्त रैलियां कर प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।
विज्ञापन
छठे चरण में 14 सीटों पर 12 मई और 13 सीटों पर 19 मई को मतदान होना है। किसी जमाने में इन 27 सीटों से जुड़ा क्षेत्र सपा और बसपा के लिए राजनीतिक उर्वरक के तौर पर रहा है।
विज्ञापन
2014 के चुनाव में आजमगढ़ छोड़कर शेष सभी सीटें भाजपा के खाते में चली गई थीं। इस बार छठे चरण में बसपा 11 और सपा तीन सीटों पर जबकि सातवें में सपा आठ और बसपा प्रत्याशी पांच सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
भले ही किसी चरण में गठबंधन का कोई दल ज्यादा सीटों पर लड़ रहा हो लेकिन चुनाव अभियान पर इसका असर नहीं है।