फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha elections 2019 BJP will use social media to make reach to people.

भाजपा ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल के लिए बनाई ये रणनीति, घर-घर तक बनाएगी पहुंच

Mon, 18 Feb 2019 04:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 Feb 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 BJP will use social media to make reach to people.

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा सोशल मीडिया के जरिए प्रदेश के घर-घर में मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां और भाजपा की विचारधारा को पहुंचाएगी। रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित अवध क्षेत्र की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने का मंत्र दिया।

विज्ञापन


रामलाल ने कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के समर्थन में खड़ी है। ऐसे में कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि संगठन की ओर से सौंपे काम को पूरा करें। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी उसके कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन


इन्हीं कार्यकर्ताओं की निष्ठा व परिश्रम की बदौलत नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 2014 लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय दर्ज की। 2019 के लोकसभा चुनाव में हम एक बार फिर ऐतिहासिक विजय हासिल करते हुए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, जसवंत सैनी, प्रदेश महामंत्री गोबिंद नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, अमरपाल मौर्य, संतोष सिंह, मनीष दीक्षित, तरुणकांत त्रिपाठी, आलोक अवस्थी, नवीन श्रीवास्तव मौजूद थे।

विधायक-मंत्रियों के निजी सहायकों को देंगे टिप्स

भाजपा के विधायकों और मंत्रियों के निजी सहायकों को सोशल मीडिया पर पोस्ट और फोटो डालने के टिप्स सिखाए जाएंगे। इसके लिए सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कार्यशाला होगी।

भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के प्रभारी संजय राय ने बताया कि विधायक और मंत्रियों की ओर से उनके निजी सहायक या सोशल मीडिया कार्य के लिए नियुक्त कर्मचारी ही फेसबुक, वॉट्सएप्प, ट्विटर और इंस्टाग्राम सहित अन्य माध्यमों पर संदेश और फोटो डालते हैं।

कार्यशाला में उन्हें संयमित भाषा के उपयोग, किस प्रकार की फोटो या पोस्ट शेयर करनी चाहिए, इसके बारे में बताया जाएगा। साथ ही ट्रोल होने से बचने के तरीके बताए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed