{"_id":"5ccd6920bdec2207272c3495","slug":"lok-sabha-elections-2019-amit-shah-s-road-show-in-amethi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के गढ़ में अमित शाह ने कई कद्दावर मंत्रियों के साथ किया रोड शो, उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के गढ़ में अमित शाह ने कई कद्दावर मंत्रियों के साथ किया रोड शो, उमड़ा जनसैलाब
Sun, 05 May 2019 01:34 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 05 May 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
BJP President Amit Shah hold a roadshow in Amethi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को अमेठी शहर में कई कद्दावर मंत्रियों के साथ रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। करीब डेढ़ किमी लंबे रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शहर में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के समर्थन में माहौल बनाने का प्रयास किया। अमित शाह अपने निर्धारित समय पर करीब तीन बजकर बीस मिनट पर खैरौना हेलीपैड पर उतरे।
विज्ञापन
उसके बाद वे कार से रामलीला मैदान पहुंचे, जहां से उनका रोड शो शुरू होना था। राजर्षि तिराहे से राष्ट्रीय अध्यक्ष रथ पर सवार हुए। संचालक से माइक लेकर उन्होंने मौजूद भीड़ का अभिवादन कर पार्टी और मोदी के नारे लगवाए। वाहनों को बाहर ही रोका गया था।
शहर में भीड़ इस कदर थी कि राजर्षि तिराहे से लेकर सगरा तिराहे तक पैदल चलना मुश्किल था। जगह-जगह लोग अमित शाह पर माला व पुष्प वर्षा करते रहे।
अमित शाह और स्मृति ईरानी माला व गुलाब को भीड़ की ओर वापस करते रहे। रोड शो देवीपाटन मंदिर तक होना था लेकिन पौने चार बजे ही अमित शाह ने राजेश अग्रहरि की मसाला फैक्ट्री के मोड़ पर समाप्त कर दिया।

करीब एक घंटे तक नेताओं से की गुफ्तगू
पौने पांच बजे के बाद रोड़ शो राजेश मसाला की फैक्टरी मोड़ पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने समाप्त कर दिया। इसके बाद वे सीधा राजेश मसाला फैक्टरी परिसर के गेस्ट हाउस में पहुंचे और वे करीब पौने छह बजे तक पार्टी के मंत्रियों और नेताओं से गुफ्तगू की। इस दौरान नेताओं को छोड़कर कोई भी अंदर नहीं जा सका।
ये रहे मौजूद
भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, महेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह, सुरेश पासी, रामवीर सिंह, गरिमा सिंह, दल बहादुर कोरी, मयंकेश्वर शरण सिंह, जमुना प्रसाद मिश्र, राजेश अग्रहरि, केके सिंह, अनंत विक्रम सिंह मौजूद रहे।