{"_id":"5cc55829bdec22078775a2fa","slug":"lok-sabha-elections-2019-akhilesh-yadav-asked-why-pm-modi-left-the-slogan-of-ache-din","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर उठाया सवाल, पूछा- क्यों छोड़ दिया 'अच्छे दिन' का नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर उठाया सवाल, पूछा- क्यों छोड़ दिया 'अच्छे दिन' का नारा
Sun, 28 Apr 2019 01:07 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी कभी विपक्ष की बात करते हैं, कभी विदेशी दुश्मन की बात करते हैं तो कभी मन की बात करते हैं और इन सबके बीच ताली पीटकर नाटक करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कभी अपने काम पर ताली नहीं पीटते हैं। उन्होंने पिछले चुनाव में दिया गया 'अच्छे दिनों' का वादा भी छोड़ दिया।
‘विकास’ पूछ रहा है: प्रधान जी कभी जनता की बात करेंगे या नहीं? वो कभी विपक्ष की बात करते हैं, कभी विदेशी दुश्मन की और कभी अपने मन की. इन सबके नाम पर वो ताली पीटकर नाटक करते हैं, लेकिन कभी अपने काम पर ताली क्यों नहीं बजाते? इस बार उन्होंने ‘अच्छे दिन’ का नारा क्यों त्याग दिया? pic.twitter.com/n5gCo0N608
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 28, 2019
विज्ञापन