फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Election 2024 Rashtriya Swayamsevak Sangh engaged in blooming lotus on all 16 seats of Awadh

UP: अवध की इन 16 सीटों पर कमल खिलाने के लिए भाजपा-संघ का ये है प्लान, सोनिया गांधी की रायबरेली सीट पर भी नजर

Thu, 29 Feb 2024 09:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 29 Feb 2024 09:12 AM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अवध की सभी 16 सीटों पर कमल खिलाने में जुटा है।  सह सर कार्यवाह अरुण कुमार ने अवध प्रांत की समन्वय बैठक ली। सह सर कार्यवाह ने पूछा कि चुनावी तैयारी क्या है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Rashtriya Swayamsevak Sangh engaged in blooming lotus on all 16 seats of Awadh
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सर कार्यवाह अरुण कुमार को विश्वास दिलाया है कि लोकसभा चुनाव में अवध प्रांत की सभी 16 सीटों पर भाजपा जीतेगी। संघ को आश्वस्त किया गया है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की परंपरागत सीट रायबरेली, बसपा का गढ़ रही अंबेडकर नगर और श्रावस्ती में भी पार्टी की जीत होगी। 
विज्ञापन


अरुण कुमार ने बुधवार को देवा रोड स्थित एक होटल में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संघ के अनुषांगिक संगठनों, भाजपा के पदाधिकारियों और प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक कर चुनाव की जमीनी तैयारियां जानी।
विज्ञापन


अरुण कुमार ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से अवध की 16 सीटों पर चुनावी तैयारियों की जानकारी ली। पार्टी की ओर से उन्हें बताया गया कि विपक्षी दलों में सेंध लगाने के लिए बड़े पैमाने पर ज्वाइनिंग का अभियान चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाभार्थी संपर्क अभियान, गांव चलो अभियान सहित अन्य अभियान चलाए जा रहे हैं। अवध प्रांत में 2019 में अंबेडकर नगर, श्रावस्ती और रायबरेली सीट भाजपा ने हारी धी। आगामी चुनाव में इन तीनों सीटों पर दो वर्ष से चुनाव की तैयारी चल रही है। 

अंबेडकर में बसपा के सांसद रितेश पांडेय को भाजपा में शामिल कराया है। उन्हें विश्वास दिलाया गया कि लोकसभा चुनाव में सभी 16 सीटें भाजपा जीतेगी। अरुण कुमार ने कहा कि मौजूदा माहौल में केवल चुनाव जीतना ही नहीं है बल्कि बड़े अंतर के साथ चुनाव जीतना है। 

 

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने लखनऊ क्लस्टर के लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली और उन्नाव सीट लोकसभा क्षेत्र, सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने सीतापुर क्लस्टर के सीतापुर, धौरहरा, लखीमपुर, हरदोई और मिश्रिख तथा अयोध्या क्लस्टर के प्रभारी दयाशंकर सिंह ने फैजाबाद, बाराबंकी और अंबेडकर नगर लोकसभा क्षेत्र की चुनावी तैयारी की जानकारी दी। बैठक में प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य भी मौजूद थे।
 

संघ को मतदान प्रतिशत बढ़ाने की जिम्मेदारी
अरुण कुमार ने अवध प्रांत में संघ के अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों का फीडबैक लिया। उन्हें बताया गया कि संघ ने चुनाव के लिए जिला स्तर पर समन्वयक नियुक्त कर दिए हैं। उन्होंने संघ और अनुषांगिक संगठनों को चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी।
 

कहा कि प्रत्येक वैचारिक मतदाता का मतदान अवश्य कराना है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में केंद्र सरकार के दस वर्ष के कार्यकाल में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, देश की सुरक्षा, विरासत को सम्मान और हिन्दुत्व से जुड़े मुद्दों पर जो काम हुए हैं उनका पत्रक दिया जाएगा।

मतदान से पहले उस पत्रक को घर घर में पहुंचाकर राष्ट्रवाद और हिन्दुत्व का माहौल तैयार करना है। उन्होंने संघ के सभी प्रचारकों के साथ अनुषांगिक संगठनों को भी सभी 16 सीटें जीतने के लिए बूथ स्तर पर जुटने को कहा।

क्लस्टर बैठक में शामिल होंगा संघ
बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए 20 क्लस्टर की बैठक में अब संघ के स्थानीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed